वार्षिक वित्त लेखे

वार्षिक लेखे

वर्ष के लिए सरकार के प्राप्तियों एवं व्ययों का लेखा ,राजस्व तथा पूँजी लेखे पर आधारित वित्तीय परिणामों के साथ, लोक ॠणएवं दायित्वों तथा परिसंपत्तियों का लेखा जैसा कि लेखे में दर्ज शेषों से निकाला गया , को प्रस्तुत करता है I

वित्त लेखे को दो खण्डों में विभाजित किया गया है I

खंड –I

विवरणी 1:- वित्तीय स्थिति का विवरण

विवरणी 2:- प्राप्तियों एवं संवितरणों का विवरण

क- रोकड़ शेष एवं रोकड़ शेष का निवेश

विवरणी 3:-  प्राप्तियों का विवरण ( समेकित निधि )

विवरणी 4:-  व्यय का विवरण ( समेकित निधि )

विवरणी 5:-  प्रगामी पूँजीगत व्यय का विवरण

विवरणी 6:-  उधार एवं अन्य दायित्वों का विवरण

विवरणी 7:-  सरकार द्वारा दिए गये कर्जे और पेशगियों का विवरण

विवरणी 8:- सरकार के निवेशों का विवरण

विवरणी 9:-  सरकार द्वारा दी गई गारंटियों का विवरण

विवरणी 10:- सरकार द्वारा दिए गए सहायक अनुदान का विवरण

विवरणी 11:- दत्तमत्त और प्रभारित व्यय का विवरण

विवरणी 12:- राजस्व लेखे से भिन्न व्यय के लिए निधियों के स्रोतों एवं उपयोग का विवरण

विवरणी 13:- समेकित निधि , आकस्मिकता निधि एवं लोक लेखा के अंतर्गत शेषों का सारांश

खंड –II

भाग -1

विवरणी 14:- लघु शीर्ष वार राजस्व एवं पूँजीगत प्राप्तियों का विस्तृत विवरण

विवरणी 15:- लघु शीर्ष वार राजस्व व्यय का विस्तृत विवरण

विवरणी 16:- लघु शीर्ष वार एवं उप शीर्ष वार पूँजीगत व्यय का विस्तृत विवरण

विवरणी 17:- उधार एवं अन्य दायित्वों का विस्तृत विवरण

विवरणी 18:- सरकार द्वारा दिए गए कर्जे और पेशगियों का विस्तृत विवरण

विवरणी 19:- सरकार के निवेशों का विस्तृत विवरण

विवरणी 20:- सरकार द्वारा दिए गए गारंटियों का विस्तृत विवरण

विवरणी 21:- आकस्मिकता निधि तथा अन्य लोक लेखा लेन-देनों का  विस्तृत विवरण

विवरणी 22:- कर्णIकित निधियों के निवेशों पर विस्तृत विवरण

भाग –II

परिशिष्ट I:- वेतन पर तुलनात्मक व्यय

परिशिष्ट II:- सब्सिडी पर तुलनात्मक व्यय

परिशिष्ट III:- राज्य सरकार द्वारा दिए गए सहायक/सहायता  अनुदान ( संस्था वार और योजना वार )

परिशिष्ट IV:- बाह्य संपोषित परियोजनाओं का विवरण उधार एवं अन्य दायित्वों का विस्तृत विवरण

परिशिष्ट V:- योजनागत योजना व्यय

क - केंद्रीय योजनाएँ ( केंद प्रायोजित योजना तथा केंद्रीय योजनागत योजना )

ख- राज्य योजनागत योजना

परिशिष्ट VI:- राज्य में क्रियान्वित करने वाले अभिकरणों को केंद्रीय योजना के लिए निधियों का सीधा अंतरण

राज्य बजट से बाह्य निधियाँ ) अअंकेक्षित आँकड़े ) 

परिशिष्ट VII:-  शेषों की स्वीकार्यता एवं मिलान

परिशिष्ट VIII:-  सिचाईं योजनाओं के वित्तीय परिणाम

परिशिष्ट IX:-सरकार की वचनबद्धता- अधूरे पूँजीगत कार्यो की सूची  

परिशिष्ट X:-पृथक किये गए वेतन एवं गैर –वेतन मद के साथ अनुरक्षण व्यय

परिशिष्ट XI:- वर्ष के दौरान सरकार के नीतिगत निर्णयों अथवा बजट में प्रस्तावित नई योजनाएँ

परिशिष्ट XII:-  सरकार की वचनबद्ध देयताएं

परिशिष्ट XIII:-  राज्य का पुनर्गठन-वैसे मदों जिनके शेषों का बटवारा राज्यों के बीच  नहीं किया गया है I

विनियोग लेखे

विनियोग लेखे प्रत्येक वर्ष वित्तीय वर्ष के लिए दत्तमत और प्रभारित सरकारी व्ययों का लेखा होते हैं I विधान मंडल द्वारा पारित विनियोजन अधिनियम में संलग्न अनुसूचियों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए दत्त मत और प्रभारित धन राशियों के विनियोजन की तुलना भी इसमें शामिल होती है ,जिसमें अनुदान अथवा विनियोजन में हुई अधिकता अथवा बचत को दिखलाया जाता है I

लेखे एक नजर में

‘ लेखे एक नजर में ‘ सरकारी क्रियाकलापों का विस्तृत विहंगालोकन प्रस्तुत करता है , जैसा कि वित्त लेखे एवं विनियोग लेखे में प्रदर्शित है I ये सूचना संछिप्त व्याख्याओं , विवरणों और ग्राफों के द्वारा दर्शाया गया है I

  भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक के ( कर्तव्य , शक्तियाँ और सेवा की शर्तें ) अधिनियम , 1971 की अपेक्षाओं के अनुसार राज्य सरकार के वार्षिक लेखे भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक  के निर्देशों के अधीन राज्य विधान मंडल के पटल पर रखने के लिए बनाये और जांचे गए हैं I वार्षिक लेखे- समेकित निधि ,आकस्मिकता निधि और लोक लेखा के अधीन लेखे का संछिप्त विवरण है I