पेंशन समूह , जो निम्निलिखित पेंशन दावों की सत्यता एवं प्राधिकार से संबंधित है ,  भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा संवर्ग के  वरीय उप महालेखाकार/ उप महालेखाकार  स्तर के अधिकारी द्वारा संचालित किया जाता है –

  • झारखण्ड राज्य के सभी राज्य सरकारी  कर्मचारी गण I
  • झारखंड राज्य के अल्पसंख्यक विद्यालय शिक्षक गण   I
  • झारखण्ड संवर्ग के अखिल भारतीय सेवा के अधिकारीगणों के पेंशन मामले I
  • झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत माननीय उच्च न्यायाधीश I
  • झारखण्ड राज्य के लोक न्यायालय के माननीय  न्यायाधीश I
  • झारखण्ड राज्य के माननीय विधायक I
  • चेयरमैन ,उप –चेयरमैन  एवं झारखण्ड लोक सेवा आयोग एवं अधिकरण के सदस्य ,जो झारखण्ड प्रशासनिक सेवा एवं विधायिका से प्रतिनियुक्त हुए हैं I
  • अन्य सरकारों के कर्मचारी जो झारखण्ड में पेंशन भुगतान पाते हैं I