प्रमंडलीय लेखाकारों के संवर्ग को महालेखाकार के प्रशासनिक नियंत्रण में एक अलग संवर्ग के रूप में गठित किया गया है जो लोक निर्माण कार्य प्रमंडलके प्रमंडलीय अधिकारियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन में सहायता प्रदान करते हैं Iमहालेखाकार प्रत्येक संभागीय कार्यालय में एक प्रमंडलीय लेखाकार की नियुक्ति कर सकता है जहां सक्षम प्राधिकारी द्वारा पद सृजित किये गए हैं I (नियंत्रक महालेखापरीक्षक के स्टैंडिंग आदेशों केनियमवाली के अध्याय 8 से ) वर्तमान में 288 लोक निर्माण प्रमंडल हैं ,स्वीकृत पदों के विरूद्ध 253 प्रमंडलीय लेखाकारों को नियुक्त किया गया है I ऐसे 12 प्रमंडल हैं जहाँ राज्य सरकार ने कोई भी स्वीकृत पद सृजित नहीं किया है I प्रधान महालेखाकार ( लेखा एवं हकदारी ) झारखण्ड के कार्यालय में एक स्वीकृत पद है I

प्रमंडलीय लेखाकारों के संवर्ग को आगे 04 स्तरों में विभाजित किया गया है –प्रमंडलों की श्रेणी एवं व्यय के वर्गीकरण के आधार पर -

क्रम संख्या प्रमंडल की श्रेणी अवलंबी की श्रेणी प्रमंडल का प्रतिशत वर्तमान संस्वीकृत पद
1. बहुत भारी प्रमंडल वरीय प्रमंडलीय लेखा अधिकारी वरीय प्रमंडलीय लेखा अधिकारी  15% 42
2. भारी प्रमंडल ग्रेड-1 प्रमंडलीय लेखा अधिकारी  - ग्रेड-1 25% 69
3. मध्यम प्रमंडल प्रमंडलीय लेखा अधिकारी  ग्रेड-II 25% 69
4. हलके प्रमंडल सामान्य ग्रेड- प्रमंडलीय लेखाकार 35% 97
       कुल 277