सुश्री सुमेधा अमर, भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा

 

वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन)

सुश्री सुमेधा अमर 2011 बैच की आई. ए. एण्ड ए. एस. अधिकारी हैं, जिन्होंने दिनांक- 15.05.2025 (पूर्वाह्न) से प्रधान महालेखाकार (ले० एवं हक०), झारखंड, रांची के कार्यालय में वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन) के रूप में कार्यभार संभाली है। उन्होंने बी.ई. एवं एम.बी.ए. किया है। कार्यालय प्रशासन के प्रभार में समूह ‘बी’ (रा.अ.-अना.अ.), ‘सी’ और एम.टी.एस. का पूर्ण कैडर नियंत्रण शामिल है, जिसमें स्थापना से संबंधित मामलें, भर्ती, प्रशिक्षण (इन-हाउस और कंप्यूटर प्रशिक्षण), पदोन्नति मामलें और कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति, बजट अनुमानों की तैयारी और मंजूरी, वेतन और भत्ते का वितरण, अन्य व्यक्तिगत दावों का निपटान, सामान्य रूप से कार्यालय का रखरखाव, न्यायालय के मामलों का पर्यवेक्षण और सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन इत्यादि शामिल हैं।

वर्तमान कार्यभार से पहले, उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में विभिन्न क्षमताओं में जैसेकि महालेखाकार (ले० एवं हक०)-I, म.प्र., ग्वालियर का कार्यालय; महानिदेशक लेखापरीक्षा (केंद्रीय व्यय) का कार्यालय, नई दिल्ली; प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, वायु सेना, नई दिल्ली; महानिदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय (पर्यावरण एवं वैज्ञानिक विभाग), नई दिल्ली और प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा), हरियाणा, चंडीगढ़ का कार्यालय में अपना योगदान दिया है।

 

 

श्री सुभाष कुमार रजक

 

उप महालेखाकार (पेंशन एवं जी ई.)

श्री सुभाष कुमार रजक, आई. ए. एण्ड ए. एस. अधिकारी ने 22 जनवरी 2024 को इस कार्यालय में उप महालेखाकार (पेंशन) के रूप में कार्यभार संभाला है। वे भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा, 2021 बैच के हैं। इससे पहले, वे महालेखाकार (ले० एवं हक०), बिहार, पटना के कार्यालय में वरिष्ठ लेखा अधिकारी (कार्य) के पद पर तैनात थे।

ई-मेल – rajaks@cag.gov.in

 

   

    श्री भार्गव राम ख्याति
उप महालेखाकार (लेखा, वी.एल.सी. एवं वन लेखा)

श्री भार्गव राम ख्याति भारतीय लेखा एवं लेखा सेवा (IA&AS) ने 28 जुलाई, 2025 को इस कार्यालय में उप महालेखाकार (लेखा, VLC, निर्माण एवं वन लेखा) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। वे भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा, 2023 बैच के हैं। उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बी.ई. किया है और इससे पहले निजी क्षेत्र में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने प्रधान महालेखाकार, भुवनेश्वर, ओडिशा के कार्यालय में ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण और राष्ट्रीय लेखा परीक्षा एवं लेखा अकादमी, शिमला से व्यावसायिक फाउंडेशन कोर्स पूरा किया है।