श्री विष्णुकांत पी बी, (आईए एंड एएस)

महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), केरल

 

श्री विष्णुकांत पी बी ने 1 मई 2026 को केरल के महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) का पदभार ग्रहण किया और 23 जनवरी 2025 से वे केरल के महालेखाकार (लेखा परीक्षा II) का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। वे भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एंड एएस) के 2009 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी में बी-टेक की डिग्री प्राप्त की है। इस कार्यालय में महालेखाकार का कार्यभार संभालने से पूर्व, वे भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में निदेशक, केंद्रीय बजट तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के कार्यालय में निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय संबंध) के पदों पर कार्यरत रहे हैं।