संक्षिप्त में(हम क्या करते हैं)

रधान महालेखाकार, भारत के संविधान और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के कर्तव्यों, शक्तियों और सेवा शर्तों (डीपीसी) अधिनियम, 1971 द्वारा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक में निहित शक्तियों के अधीन कार्य करते हैं।

प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) मेघालय, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (डीपीसी) अधिनियम, 1971 की धारा 11 को पढ़ते हुए, भारत के संविधान के अनुच्छेद 149 और 151 के अनुसार मेघालय सरकार के लेखों के संकलन और तैयार करने के लिए उत्तरदायी है। इसके अतिरिक्त, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) मेघालय, "हकदारी" कार्यों जैसे राज्यपाल, मंत्रियों, राज्य विधानमंडल के सदस्यों, राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों के वेतन और भत्तों को प्राधिकृत करना, मेघालय सरकार के सभी कर्मचारियों के पेंशन को प्राधिकृत करना; राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों के भविष्य निधि लेखा एवं ऋण लेखा (गृह निर्माण अग्रिम, मोटर वाहन अग्रिम, कंप्यूटर अग्रिम) का अनुरक्षण का भी निर्वहन करते हैं |