1. सी.एफ.एफ. क्या है ?

उतर: ऋण स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा जारी किया जाने वाला औपचारिकताओं के पूरी होने का प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ़ फुल्फिल्मेंट ऑफ़ फोर्मेलिटीज)।

2. मिसिंग क्रेडिट्स (एम. सी.) क्यों?

उतर: डी.डी.ओ./डी.टी.ओ. द्वारा गलत वर्गीकरण के कारण। वेतन के अनाहरण के कारण।

3. दंडात्मक ब्याज क्यों?

उतर: बकाया किस्तों / औपचारिकताओं के पूरा न होने / ऋण के अनुपयोग के कारण।

4. ब्याज गणना में अन्तर क्यों?

उतर: ब्याज ऋण के संवितरण के महीने से प्राप्त होगा, जबकि डी.डी.ओ. पहली वसूली के महीने से गणना करते हैं।