प्रशासन समूह

प्रशासन

यह समूह भर्ती, पदोन्नति, पोस्टिंग, बिल्स, प्रशिक्षण, माल और सेवाओं की खरीद और आरटीआई आवेदनों के निपटान से संबंधित प्रशासनिक मामलों को देखता है।

कार्य

प्रशासन

प्रशासन समूह में प्रशासन I, प्रशासन II, प्रशिक्षण, बिल्स, ओ.ई., पी.ए.ओ. (ए), विजिलेंस सेल, राजभाषा अनुभाग आते हैं और इनके अतिरिक्त न्यायालय मामलों और आर.टी.आई. मामलों की देखरेख करने वाले विधिक अधिकारी (लीगल अफसर) आते हैं। 

प्रशासन-I अनुभाग भर्ती, पदोन्नति, स्टाफ स्थिति का रखरखाव, तैनाती(पोस्टिंग), प्रतिनियुक्ति(डेपुटेशन), डेपुटेशन के आधार पर म.ले. (ले. एवं ह.) आ.प्र. कार्यालय में स्टाफ की तैनाती इत्यादि कार्यों से सम्बन्धित है।

प्रशासन-II अनुभाग विभागीय परीक्षाओं के आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभों का निपटान, एफ.डब्ल्यू. मामलों का निपटान तथा पी.एफ.डब्ल्यू./टीए और अन्य अल्पावधि अग्रिमों की मंजूरी से सम्बन्धित है। एफ़.आर. 56 (1) के अंतर्गत समीक्षा हेतु सामग्री प्रेषित करना, ग्रुप ए और ग्रुप बी अधिकारियों की वार्षिक अचल संपत्ति रिटर्न, एच.बी.ए. और संबंधित कार्य, सी.सी.एस. (आचरण) नियमों के तहत विभिन्न उद्देश्यों के लिए स्टाफ के सदस्यों को अनुमति जारी करना, निजी पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए एनओसी जारी करना और अर्हक सेवा का सत्यापन।

बिल्स

बिल्स - I अनुभाग सम्बंधित है:

  • पूरे कार्यालय के लिए बजट की मांग, आर.ई./बी.ई. की तैयारी, पी.ए.ओ. (ए.) के आंकड़ों के साथ मासिक व्यय का समाशोधन, व्यय की मासिक समीक्षा भेजना, तिमाही रिपोर्ट और अंतिम आर.ओ.ई. मुख्यालय कार्यालय को प्रेषित करना। 
  • सभी कैडर के सी.ई.ए./मेडिकल दावों की जांच और संबंधित बिलों का आहरण।
  • दोनों बिल्स अनुभागों की समेकित रिटर्न/ रिपोर्ट को मुख्यालय कार्यालय/ वित्त मंत्रालय/ प्रशासन को प्रस्तुत करना।
  • व.ले.अ./ ले.अ./ डी.एम./ स.ले.अ./ स.ले.अ.(तदर्थ)/ वरि. निजी सचिव/ एम.टी.एस./  ए.जी.ओ.डी.सी.स्टाफ से संबंधित सेवा पुस्तकों का रखरखाव तथा उपरोक्त वर्णित कर्मचारियों की श्रेणियों के संबंध में वेतन बिलों और अनुपूरक वेतन बिलों की तैयारी और आहरण।
  • टिन सेंटर के माध्यम से आईटी पोर्टल में आयकर की त्रैमासिक कटौतियों को अपलोड करना, मानदेय बिलों की तैयारी, अदालती कुर्कियों की निगरानी।
  • नकद अनुभाग व.ले.अ. (बिल्स) के नियंत्रण के तहत बिल्स I अनुभाग से जुड़ा हुआ है।

-II अनुभाग सम्बंधित है:

  • पर्यवेक्षकों/ वरिष्ठ लेखाकारों/ स्टेनो/ लेखाकारों/ डीईओ/ लिपिकों/ रिकॉर्ड कीपरों की सेवा-पुस्तकों का रखरखाव तथा उपरोक्त वर्णित कर्मचारियों की श्रेणियों के संबंध में वेतन बिलों और अनुपूरक वेतन बिलों की तैयारी और आहरण।
  • सभी संवर्गों के टी.ए./एल.टी.सी.दावों की जाँच और इससे संबंधित बिलों का आहरण।

ओ.ई. शाखा

इस कार्यालय की ओ.ई. शाखा में चार अनुभाग शामिल हैं, जो कार्यालय की सम्पूर्ण इमारत की सुरक्षा सेवाओं, विभिन्न वस्तुओं की खरीद और जारी करने, डाक की प्राप्ति और प्रेषण, पुराने रिकोर्ड के रखरखाव इत्यादि के लिए उत्तरदायी हैं।

  • सुरक्षा प्रबंधों, मशीनों, स्टेशनरी वस्तुओं, फार्मों, विविध वस्तुओं की खरीद और अनुभागों को जारी करने सम्बन्धित कार्य। मरम्मत और लघु कार्यों के निष्पादन हेतु सी.पी.डब्ल्यू.डी. (सिविल) और (इलेक्ट्रिकल) से पत्राचार।
  • डाक और स्थानिक संदेश वाहक के माध्यम से इन्वार्ड डाक की प्राप्ति सम्बन्धित कार्य जिसे बाद में सम्बन्धित अनुभागों को प्रेषित किया जाता है।
  • कार्यालयी पत्रों का डाक द्वारा प्रेषण और स्थानिक डाक का विशेष संदेश वाहक द्वारा वितरण इत्यादि सम्बंधित कार्य।
  • पुराने रिकोर्ड के रखरखाव और प्रबंधन सम्बंधित कार्य।

विजिलेंस सेल

विजिलेंस सेल कार्यालय महालेखाकार (ले. एवं ह.) तेलंगाना में कार्यरत दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक मामलों और महालेखाकार (ले. एवं ह.) द्वारा मान्यता प्राप्त तीनों सेवा संगठनों से सम्बन्धित मामलों सेसम्बन्धित है।

पी.ए.ओ.

इसमें तीन अनुभाग हैं और इन अनुभागों के कार्य कार्यालय महालेखाकार (ले. एवं ह.), कार्यालय महालेखाकार (लेखापरीक्षा) और कार्यालय महानिदेशक लेखापरीक्षा (केन्द्रीय) के अधिकारियों और कर्मचारियों के दावों पर कार्यवाही करना है।

पी.ए.ओ.(ए)-I – वेतन बिलों, पूरक वेतन बिलों, एल.टी.सी. और टी.ए. अग्रिमों, विस्तृत एल.टी.सी. और टी.ए. दावों, सी.ई.एल.एस. दावों और एल.टी.सी. दावे का लाभ लेते हुए छुट्टी नकदीकरण से सम्बन्धित है।

पी.ए.ओ.(ए)-II – जी.पी.एफ़., एन.पी.एस. और ऋण एवं अग्रिम दावों के रखरखाव से सम्बन्धित है। लेखों, चिकित्सा, आकस्मिक, सी.जी.ई.जी.आई.एस. दावों, पी.एल.आई. सस्पेंस और एल.एस.सी. एंड पी.सी. अंशदानों का संकलन।

पी.ए.ओ.(ए)-III – सेवा पेंशन, पारिवारिक पेंशन, ग्रेच्युटी और सी.वी.पी. दावों से सम्बन्धित है।