कल्याण

कल्याण अनुभाग

                                                                                                                                       कल्याण अनुभाग के पदाधिकारी : श्री बिस्वजीत पंडित

 

 

 

कल्याण अनुभाग के मुख्य गतिविधियाँ/कार्य

 

  • लय चिकित्सक द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक चिकित्सा जाँच का आयोजन।
  • भी आपदा/हादसा/दुर्घटना की स्थिति में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना।
  • चोट, बीमारी, दर्द आदि में कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना और उन्हें सामान्य दवाइयाँ वितरित करना।
  • भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा विभाग के टूर्नामेंट सहित राज्य, राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल भर्ती कर्मचारियों (वर्तमान में 45) को भाग लेने की सुविधा प्रदान करना।
  • कर्मचारियों के कल्याण हेतु समय – समय पर ध्यान सभा/ आत्म रक्षा प्रशिक्षण का आयोजन।
  • सह कार्यालयों के साथ मिलकर वार्षिक खेल/ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
  • सह कार्यालयों के साथ मिलकर वार्षिक स्वास्थ्य जाँच/ नेत्र जाँच/ रक्तदान शिविर आदि का आयोजन।
  • प्रतिवर्ष अवकाश सूची को अंतिम रुप देने के लिए केन्द्र सरकार कल्याण समन्वय समिति के साथ घनिष्ठ सम्बंध बनाए रखना।
  • मृत सरकारी कर्मियों के परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करना/ आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति की सुविधा प्रदान करना।
  • शौचालय/प्रसाधनों सहित कार्यालय परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छता का प्रबंध करना।

 

 

 

कल्याण अधिकारी एवं कल्याण अनुभाग में कार्यरत कर्मियों के कर्तव्य एवं दायित्व

  • स्टाफ सदस्य को उनकी कठिनाइयों एवं शिकायतों के लिए व्यक्तिगत रुप से सुनना एवं उसके निवारण हेतु कदम उठाना।
  • अचानक बीमार पड़े या लम्बे समय से बीमार पड़े स्टाफ को चिकित्सीय सहायता प्रदान करना एवं अस्पतालों में प्रवेश प्राप्त करने में सहायता करना।
  • स्टाफ सदस्यों के मनोरंजनात्मक, सांस्कृतिक, खेल और सामुदायिक गतिविधियों की देखभाल करना।
  • ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है, उनके परिवार की सहायता करना तथा शोकसंतप्त परिवार को जल्द भुगतान प्राप्त करने में मदद करना एवं उनके आश्रितों के अनुकंपा आधारित नियुक्ति को सुगम बनाना।

 

  • सभी श्रेणियों के एम.टी.एस. एवं स्टाफ कार ड्राइवर को पोशाक
    भत्ता प्रदान करना एवं ड्रेस कोड के नियमित परीक्षण की व्यव्यस्था करना।
  • शौचालय/वॉशरुम सहित कार्यालय परिसर की सफाई एवं स्वच्छता का पर्यवेक्षण।
  •  स्टाफ सदस्यों के मनोरंजन, सांस्कृतिक, खेल और सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यालयों, मनोरंजन क्लबों, सहकारी समितियों और कल्याण समन्वय समिति के साथ घनिष्ठ समन्वय।

 

Back to Top