अनुपालन
झारखंड

वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या 1 : भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए अनुपालन लेखापरीक्षा (राजस्व) पर प्रतिवेदन

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Tue 11 Aug, 2026
शासन को रिपोर्ट भेजने की तिथि:
सरकार के प्रकार:
राज्य
क्षेत्र -

अवलोकन

यह प्रतिवेदन राज्य सरकार के कुछ विभागों के अनुपालन लेखापरीक्षा में पाये गये मामलों को शामिल करती है। इस प्रतिवेदन का मुख्य उद्देश्य विधायिका के संज्ञान में लेखापरीक्षा के महत्वपूर्ण परिणामों को लाना है। लेखापरीक्षा के निष्कर्षों का उद्देश्य कार्यपालिका को सुधारात्मक कार्रवाई करने में समर्थ करना है, साथ ही ऐसी नीतियाँ और निर्देश तैयार करने में भी जो संगठनों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन की ओर अग्रसर करेंगे और बेहतर शासन में योगदान है।

यह प्रतिवेदन दो अध्यायों में व्यवस्थित किया गया है, जो निम्नवत हैः

·       अध्याय 1 में सरकार द्वारा सृजित राजस्व की प्रवृत्ति की समीक्षा, लेखापरीक्षा निष्कर्षों की पृष्ठभूमि में करों की बकाया राशि जो संग्रहण के लिए लंबित है, अनुपालन लेखापरीक्षा पर सरकार की प्रतिक्रिया, लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों पर अनुवर्ती कार्रवाई आदि तथा महत्वपूर्ण लेखापरीक्षा अवलोकन इस लेखापरीक्षा प्रतिवेदन में सम्मिलित हैं।

·       अध्याय 2 में ‘झारखण्ड में राज्य परिवहन प्राधिकरण/क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों/जिला परिवहन कार्यालयों (रा.प.प्रा./क्षे.प.प्रा./जि.प.का.) की कार्यप्रणाली’ पर विषय-विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा से संबंधित अवलोकन तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग से संबंधित दो कंडिकाएं शामिल हैं।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें

Back to Top