कल्याण गतिविधियों के बारे में:- कल्याण अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याण अनुभाग कार्यालय के समग्र कल्याण के लिए उत्तरदायी है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों की कार्य स्थितियों में सुधार करना, कार्यालय की समग्र कार्य कुशलता में वृद्धि करना, कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाना और पेशेवर रूप से सौहार्दपूर्ण वातावरण लाना है। कल्याण अधिकारी कर्मचारियों के बीच विश्वास की भावना स्थापित करने का प्रयास करता है, कर्मचारियों के हितों की सेवा करता है और आंतरिक एवं बाहरी सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। यह अनुभाग विविध गतिविधियों के माध्यम से व्यापक कल्याण को देखता है और कार्य-जीवन संतुलन, अच्छे स्वास्थ्य और फिटनेस, संपर्क, आतिथ्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्टाफ कल्याण:-

स्टाफ की शिकायतें- वैयक्तिक स्टाफ की व्यक्तिगत रूप से उनकी परेशानियों को सुनना।

चिकित्सा सहायता- बीमार कर्मचारियों को सहायता, प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करना और सीजीएचएस से संबंधित सभी कार्यों में भाग लेना। वार्षिक रूप से, आई.ए एंड ए.एस. अधिकारियों के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जाती है।

कर्मचारियों के परिवार को सहायता:- दावों के निपटान में मृत कर्मचारियों के सदस्यों के उत्तरजीवियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करना और अनुकंपा के आधार पर नियुक्तियों के लिए मृतक कर्मचारियों के परिवार में व्यक्तिगत रूप से जाकर सहायता प्रदान करना और सत्यापन रिपोर्ट तैयार करना। कर्मचारियों के पात्रधारी बालकों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान करना।

कैंटीन- कर्मचारियों को पौष्टिक भोजन परोसने हेतु साफ और स्वच्छ कार्यशील कैफेटेरिया सुनिश्चित करना।

कार्यालय सुविधाएं- कर्मचारियों के लिए स्वच्छता सुविधाएं, सुरक्षित पेयजल, समग्र स्वच्छता, महिला कक्ष इत्यादि जैसी उचित सुविधाएं और साधन सुनिश्चित करना।

सेवा निवृति तथा शोक सभा:- सेवानिवृत्त होने वाले व्यक्ति के लिए अवसर आने पर सेवानिवृत्ति  व्यक्ति हेतु समारोह का आयोजन करना और उनको देय बकायों के लिए समय से भुगतान हेतु प्रबंध करना। मृत कर्मचारियों के लिए रखी जाने वाली शोक सभा का आयोजन करना।        

खेलकूद तथा मनोरंजन गतिविधियां:- क्रिकेट, कैरम, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, शतरंज, फुटबाल आदि जैसे खेलों का आयोजन करना। खेलों में भाग लेने हेतु खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना। कैरम, टेबल-टेनिस और शतरंज जैसे आदि खेलों के लिए भी आंतरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है।      

सांस्कृतिक गतिविधियां:- वार्षिक दिवस पर फन-एन-फेयर, रंगोली प्रतिस्पर्धा, चित्रकारी, साहित्यिक जैसी अन्य गतिविधियों का कर्मचारियों हेतु आयोजन करना। स्टाफ तथा उनके पारिवारिक सदस्यों हेतु वार्षिक पिकनिक और नवरात्र त्यौहारों पर गरबा नृत्य आदि का भी आयोजन किया जाता है।

योगा और व्यायामशाला:- योगा दिवस कार्मिकों के साथ मनाया जाता है तथा कार्मिकों के कल्याण हेतु पृथक रूप से एक व्यायामशाला का भी प्रबंध किया गया है।  

शिशु-गृह देखभाल सेवा (Crèche):- वर्ष 1989 में लेखा एवं लेखापरीक्षा कार्यालयों के कार्मिकों के शिशुओं की देखभाल हेतु प्रारंभ की गई शिशु-गृह देखभाल सेवा (क्रेच) सुविधा वर्तमान में भी सुचारु रूप से जारी है।