TVM/9046.jpg)
श्री नसीफ अब्दुल खादर
वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन)
श्री नसीफ अब्दुल खादर भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (भा.ले. प.एवं ले.से.) के 2017 बैच के अधिकारी हैं। भा.ले. प.एवं ले.से में शामिल होने के बाद, उन्होंने शिमला स्थित राष्ट्रीय लेखापरीक्षा एवं लेखा अकादमी में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इस कार्यालय में कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I) कार्यालय, तमिलनाडु में उप महालेखाकार और महालेखाकार (लेखापरीक्षा) कार्यालय, सिक्किम में वरिष्ठ उप महालेखाकार के पद पर कार्य किया। उन्होंने 7 अप्रैल 2025 को इस कार्यालय में वरिष्ठ उप महालेखाकार (एएमजी II) का पदभार ग्रहण किया।
उन्होंने केरल विश्वविद्यालय से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।

सुश्री सांद्रा सतीश
उप महालेखाकार (लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह I)
सुश्री सांद्रा सतीश भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा के 2021 बैच की अधिकारी हैं। भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा में शामिल होने पर, उन्होंने राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला से अपना प्रशिक्षण पूरा किया । इस कार्यालय में कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I), तमिलनाडु, चेन्नई के कार्यालय में उप महालेखाकार के रूप में अपनी सेवाएँ दीं । उन्होंने 8 अप्रैल 2026 को इस कार्यालय के उप महालेखाकार (ए.एम.जी. I) का कार्यभार संभाला।
उनके पास भौतिक विज्ञान में स्नातक तथा सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा में स्नातकोत्तर की उपाधि है।

सुश्री आनी जॉर्ज
उप महालेखाकार (लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह II)
सुश्री आनी जॉर्ज भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (IA&AS) के 2024 बैच की अधिकारी हैं । भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा में शामिल होने के पश्चात, उन्होंने राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी, शिमला से अपना प्रशिक्षण पूरा किया । उन्होंने 14 अगस्त 2026 को इस कार्यालय के उप महालेखाकार (ए.एम.जी.-II) के रूप में पदभार ग्रहण किया ।
उनके पास प्राणि विज्ञान (Zoology) में विज्ञान स्नातक (B.Sc.) और विज्ञान निष्णात (M.Sc.) की उपाधि है।
TVM/DAG_S_Suresh_Kumar_Feb_2024_Resi.jpg)
श्री एस सुरेश कुमार
उप महालेखाकार (लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह III)
श्री एस सुरेश कुमार भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा (आईएएंडएएस) के 2020 बैच के हैं। आईएएंडएएस में शामिल होने के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय लेखापरीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इस कार्यालय में शामिल होने से पहले, उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा II) का कार्यालय, पश्चिम बंगाल, कोलकाता में उप महालेखाकार/एएमजी III के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 31 जनवरी 2024 को इस कार्यालय में उप महालेखाकार (एएमजी III) का कार्यभार ग्रहण किया।
उनके पास गणित में स्नातक की डिग्री और वित्त में विशेषज्ञता के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री है।

