- होम
- हमारे बारे में
- कार्य
- संसाधन
- दौरा कार्यक्रम
- प्रकाशन एवं प्रतिवेदन
- संपर्क
- कर्मचारी कोना
- ऑडिट दिवस 2025
परिचय
यह प्रतिवेदन कुछ राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (एसपीएसई) के निष्पादन और अनुपालन लेखापरीक्षा से उत्पन्न मामलों को शामिल करती है। लेखापरीक्षा प्रतिवेदन का प्राथमिक उद्देश्य विधानमंडल के ध्यान में लेखापरीक्षा के महत्वपूर्ण परिणामों को लाना है। लेखापरीक्षा के निष्कर्षों से कार्यपालिका को सुधारात्मक कार्रवाई करने और ऐसी नीतियाँ और निर्देश बनाने में सक्षम होने की उम्मीद है जिनसे संगठनों के वित्तीय प्रबंधन में सुधार होगा और बेहतर शासन में योगदान मिलेगा।
इस प्रतिवेदन को निम्नलिखित तीन अध्यायों में व्यवस्थित किया गया है:
अध्याय 1 में एसपीएसई के वित्तीय प्रदर्शन और कामकाज का, उनके खातों को तैयार करने और प्रस्तुत करने की स्थिति, लेखापरीक्षा का अधिदेश, खातों की लेखा परीक्षा और पूरक लेखा परीक्षा, नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की निरीक्षण भूमिका के परिणाम, महत्वपूर्ण लेखा परीक्षा अवलोकन और विभिन्न लेखा परीक्षा उत्पादों जैसे निष्पादन लेखा परीक्षा (पीएएस), विषय विशिष्ट अनुपालन लेखा परीक्षा (एसएससीए), व्यक्तिगत अनुपालन लेखा परीक्षा कंडिकाएँ, लेखा परीक्षा प्रतिवेदन पर अनुवर्ती कार्रवाई आदि का एक संक्षिप्त अवलोकन शामिल है।
अध्याय 2 में झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के कामकाज पर निष्पादन लेखापरीक्षा से संबंधित अवलोकन शामिल हैं।
अध्याय 3 में झारखंड राज्य खाद्य और असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड की खरीद गतिविधि पर एक एसएससीए और दो एसपीएसई से संबंधित तीन पृथक अनुपालन लेखापरीक्षा कंडिकाएँ शामिल हैं