- होम
- About Us
- Functions
- Resources
- Tour Program
- Publication & Reports
- Contact Us
- Employee Corner
- राजभाषा
- Audit Diwas 2025
भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (नीति), 2017, में लक्ष्य के रूप में सभी विकासात्मक नीतियों में एक निवारक और संवर्धक स्वास्थ्य सुविधा के माध्यम से सभी के लिए स्वास्थ्य एवं आरोग्यता के उच्च्तम संभावित स्तर की प्राप्ति और परिणामस्वरुप किसी को वित्तीय कठिनाई का सामना किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ तक सार्वभौमिक पहुँच की परिकल्पना की गई है। तदनुसार, राज्य सरकार ने सार्वभौमिक, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करके नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए ठोस प्रयासों की आवश्यकता को महसूस किया और महत्वपूर्ण कमियों, की जाने वाली कार्रवाई और मापने योग्य परिणामों को स्पष्ट करते हुए एक विज़न दस्तावेज़ तैयार किया (मार्च 2018)।
मौजूदा स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना, प्रदान की गई चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और अपूर्ण महत्वपूर्ण कमियों का आकलन करने के लिए, 'झारखंड में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन'पर निष्पादन लेखापरीक्षा (पीए), वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 की अवधि को आच्छादित करते हुए, मार्च 2022 और सितम्बर 2022 के मध्य सम्पादित किया गया था।