मनोरंजन क्लब

  1. सभी लेखापरीक्षा कार्यालयों के लिए एक मनोरंजन क्लब है। क्लब, खेल कार्यक्रमों जैसे कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, कैरम, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज और क्रिकेट का आयोजन करता है। कार्यालय परिसर में दोपहर में भोजन अवकाश के समय मनोरंजन क्लब द्वारा योग सत्र भी आयोजित किया जाता है। क्लब समय-समय पर अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी करता है
  2.  केन्द्रीय कर्मचारियों की छुट्टी की सूची तैयार करना आदि।
  3. निदान केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित करना और समूह 'ए ’अधिकारियों के लिए वार्षिक चिकित्सा जांच की व्यवस्था करना।
  4.  मनोरंजन क्लब हर साल 8 मार्च को महिला दिवस का भी आयोजन करता है।

आधारभूत खेल गतिविधियाँ

  1. कर्यालय की महिला कर्मचारियों को पृथक से मीरा निकुंज में इन्डोर गेम की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
  2. महालेखाकार कॉलोनी वासियों के बच्चों के लिए कॉलोनी में बैडमिंटन, फुटबाल, वॉलीबाल के लिए समर कैम्प का आयोजन किया गया।
  3. कॉलोनी वासियों के लिए ए.जी. कॉलोनी सामुदायिक केंद्र के परिसर में स्थित व्यायामशाला का उचित रखरखाव करना।
  4. पश्चिमी जोन और अन्य इंटर जोनल भा.ले. एवं ले.वि. की खेल गतिविधियों का आयोजन करवाना जिनमें टूर्नामेंट के दौरान पूर्ण सामंजस्य और आवास सुविधा के साथ अंपायरों और खिलाड़ियों की मेजबानी करना शामिल है।
  5. इंटर विंग टूर्नामेंट का आयोजन करना।
  6. संबंधित खेल के चयन परीक्षण सहित वर्ष भर में अखिल भारतीय सिविल सेवा टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार की कर्मचारी कल्याण समन्वय समिति/क्षेत्रीय खेल बोर्ड (सीजीईडब्ल्यूसीसी/आरएसबी) के साथ वार्ता करना।

कल्याणकारी गतिविधियों की उपरोक्त सूची उदाहरणात्मक है जब कभी कल्याण अनुभाग के कर्मचारियों की आवश्यकता होती है तो वे स्थिति को संभालने के लिए तत्पर रहते हैं।

Back to Top