एच.ओ.डी (सीधा प्रभार )

       अनुभाग कार्य
1 PAG सचिवालय  वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकरियो के वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन के सम्बन्ध में सम्पूर्ण डेटाबेस का रख रखाव | स्पैरो पोर्टल के माध्यम से  वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकरियो की वार्षिक निष्पादन मूल्यांकन प्रतिवेदन जारी करना | पदोन्नति से सम्बंधित पैनल फाइलों की अभिरक्षा | CPGRAMS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की निगरानी करना एवं आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बंधित अनुभाग को भेजना तथा CPGRAMS पोर्टल पर उत्तर अपलोड करना | कार्यालय के मेल पते पर प्राप्त ई-मेल सम्बंधित अधिकारियो को अग्रेषित करना | पत्रों के निस्तारण की निगरानी करना एवं फाइलों का प्रबंधन |
2 रिपोर्ट -I & II 

रिपोर्ट -I एवं रिपोर्ट -II अनुभाग लेखापरीक्षा प्रतिवेदन सामग्री यथा निष्पादन लेखापरीक्षा, अनुपालन लेखापरीक्षा एवं प्रारूप कंडिकाओ का सत्यापन एवं मुख्यालय कार्यालय को प्रेषण तथा लेखापरीक्षा प्रतिवेदन का मुद्रण एवं इसको मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल एवं वित्त विभाग मध्यप्रदेश को सौंपने संबंधी कार्य निष्पादित करता है |

3 रिपोर्ट -PAC रिपोर्ट पी.ए.सी अनुभाग लेखापरीक्षा कंडिकाओ पर चर्चा एवं मध्यप्रदेश विधानसभा से प्राप्त सिफारिशी प्रतिवेदनो तथा कार्यान्वयन प्रतिवेदनो के सत्यापन संबंधी कार्य निष्पादित करता है |
4

ए.पी.एस.एम.यू  

  • इस अनुभाग का मुख्य कार्य सभी समूहों से प्राप्त सूचनाओं तथा मुख्यालय के एसएमयू (SMU) विंग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर कार्यालय की वार्षिक लेखापरीक्षा योजना (Annual Audit Plan) तैयार करना है।
  • यह अनुभाग मुख्यालय से प्राप्त विभिन्न निर्देशों को संबंधित समूहों एवं अनुभागों तक प्रसारित करने तथा उन निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए भी उत्तरदायी है।
  • इसके अतिरिक्त, यह अनुभाग सभी विभागों, लेखापरीक्षित इकाइयों (Auditee Units) तथा क्रियान्वयन इकाइयों (Implementing Units) का समूहवार विवरण समाहित करते हुए Audit Universe डेटाबेस का संधारण एवं नियमित अद्यतन करता है। साथ ही, यह Audit Planning Group तथा राज्य लेखापरीक्षा सलाहकार बोर्ड (State Audit Advisory Board - SAAB) की बैठकों का आयोजन भी करता है।
  • यह अनुभाग सभी समूहों से आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभिन्न मासिक, त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक एवं वार्षिक प्रतिवेदन तैयार कर भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) के कार्यालय को प्रेषित करता है। इनमें प्रमुख रूप से त्रैमासिक प्रगति प्रतिवेदन (Quarterly Progress Report), निरीक्षण प्रतिवेदनों (IRs) के निर्गमन संबंधी त्रैमासिक प्रतिवेदन, मीडिया प्रतिवेदन, समूह अधिकारियों के पर्यवेक्षण संबंधी प्रतिवेदन, समूह अधिकारियों एवं फील्ड पार्टीज की बैठकों के कार्यवृत्त, शिकायतों संबंधी प्रतिवेदन, लेखापरीक्षा के दौरान चिन्हित महत्वपूर्ण एवं निर्देशात्मक प्रकरणों की रिपोर्ट, लेखापरीक्षा में संज्ञान में आए महत्वपूर्ण धोखाधड़ी एवं भ्रष्टाचार के मामलों की रिपोर्ट तथा कार्यालय के कार्य निष्पादन मूल्यांकन (Performance Assessment) संबंधी प्रतिवेदन सम्मिलित हैं।
5 आंतरिक लेखापरीक्षा (आई.टी.ए ) आतंरिक लेखापरीक्षा अनुभाग प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I) म .प्र. के सीधे प्रभार में है | आंतरिक लेखापरीक्षा अनुभाग द्वारा कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I) म.प्र. के अनुभागों की आंतरिक परिक्षण जांच की जाती है | भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक द्वारा जारी एमएसओ (ऑडिट द्वितीय संस्करण ) के खंड III के अध्याय 24 के अनुसरण में अनुभागों की नमूना जांच की जाती है |
     

 

Back to Top