राजस्थान
भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के कार्यान्वयन पर प्रतिवेदन (2026 का प्रतिवेदन संख्या 2 )
दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Fri 21 Aug, 2026
शासन को रिपोर्ट भेजने की तिथि:
क्षेत्र
कृषि एवं ग्रामीण विकास
अवलोकन
भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का यह प्रतिवेदन राजस्थान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के कार्यान्वयन पर संपादित की गई निष्पादन लेखापरीक्षा के परिणामों से संबंधित है।
वर्ष 2019-20 से 2023-24 की अवधि के लिए संपादित की गई इस निष्पादन लेखापरीक्षा का उद्देश्य योजना प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन पद्धतियों की पर्याप्तता, सृजित रोजगार, टिकाऊ एवं उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण तथा रखरखाव की समीक्षा करना था, साथ ही अन्य कार्यक्रमों/योजनाओं के साथ अभिसरण सुनिश्चित करना था। इस निष्पादन लेखापरीक्षा में निगरानी, सामाजिक लेखापरीक्षा और शिकायत निवारण प्रणाली की पर्याप्तता का भी आकलन किया गया।
ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें