महालेखाकार का कार्यालय (लेखा एवं हक), त्रिपुरा की वेबसाइट किसी उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी किसी अन्य उद्देश्य के लिए एकत्र नहीं करती है, सिवाय उपयोगकर्ता की पूछताछ का उत्तर देने के लिए। यदि कोई उपयोगकर्ता वेबसाइट के माध्यम से 'संपर्क करें'  फॉर्म या 'फीडबैक फॉर्म' भरकर अपना ई-मेल पता या डाक पता जैसी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करता है, तो उस जानकारी का उपयोग केवल उपयोगकर्ता के संदेश का उत्तर देने और उसके द्वारा मांगी गई जानकारी प्राप्त करने में उसकी सहायता करने के लिए किया जाएगा।

यह वेबसाइट व्यावसायिक विपणन के लिए जानकारी एकत्र नहीं करती है और न ही व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाती है। हालाँकि उपयोगकर्ता को अपनी पूछताछ का उत्तर पाने के लिए ई-मेल पता और फोन नंबर देना अनिवार्य है, लेकिन यह सलाह दी जाती है कि 'संपर्क करें' या 'फीडबैक' फॉर्म के माध्यम से इस कार्यालय को भेजे जाने वाले संदेशों में किसी अन्य व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा न किया जाए।