हमारे बारे में
हम संकल्प लेते हैं—
सभी प्रकार से पूर्ण प्रकरणों की प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर पेंशन संबंधी लाभ तथा भविष्य निधि की देय राशि को स्वीकृत करने हेतु।
कमियों एवं त्रुटियों के संबंध में एक माह के भीतर संबंधित प्राधिकरणों को संबोधित करने तथा इस संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी लाभार्थियों को देने हेतु।
सभी शिकायत प्रकरणों की प्राप्ति की पुष्टि एक सप्ताह के भीतर करने हेतु।
सेवानिवृत्ति लाभों से संबंधित शिकायतों पर उनकी प्राप्ति की तिथि से दो माह के भीतर अंतिम उत्तर प्रदान करने हेतु।
सामान्य भविष्य निधि खातों में विसंगतियों से संबंधित पत्राचार पर उनकी प्राप्ति की तिथि से तीन माह के भीतर अंतिम उत्तर प्रदान करने हेतु।
हम आगे यह भी संकल्प लेते हैं—
सभी ‘हितधारकों’ को प्रक्रियाओं एवं कार्य-विधियों से संबंधित ज्ञान एवं जानकारी का समुचित प्रसार करने हेतु।
यह संकल्प आज ……… (दिन) ……… (तिथि, माह एवं वर्ष) को ……… (अगरतला, त्रिपुरा) में लिया गया।

