हमारे बारे में
श्री रणेंदु सरकार, आईए एंड एएस
महालेखाकार
श्री रणेंदु सरकार, आईए एंड एएस (2009), महालेखाकार, त्रिपुरा ने 1 नवंबर, 2024 को पदभार ग्रहण किया।
इस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व, उन्होंने वर्ष 2016 से 2018 के दौरान प्रधान महालेखाकार (जी एवं एसएसए), पश्चिम बंगाल के कार्यालय में वरिष्ठ उप महालेखाकार (जी एवं एसएसए) के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात् उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), ओडिशा के पुरी स्थित शाखा कार्यालय में वरिष्ठ उप महालेखाकार (कार्य लेखा) का दायित्व संभाला। इसके बाद अगस्त 2022 से अक्टूबर 2024 तक उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा-1), पश्चिम बंगाल के कार्यालय में वरिष्ठ उप महालेखाकार के रूप में सेवाएं दीं।
उन्होंने कोलकाता स्थित गोयनका कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से लेखांकन (अकाउंटेंसी) में ऑनर्स डिग्री प्राप्त की है। उन्हें वाणिज्यिक लेखा परीक्षा तथा सिविल लेखा परीक्षा के क्षेत्रों में व्यापक कार्य अनुभव प्राप्त है। इस विभाग में शामिल होने से पूर्व, उन्होंने भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान के अंतर्गत चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु तीन वर्षों की आर्टिकलशिप पूरी की।
उन्होंने विभिन्न विदेशी कार्यभार भी संभाले हैं, जिनमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के फिलीपींस स्थित कंट्री ऑफिस तथा डब्ल्यूएचओ के वेस्टर्न पैसिफिक क्षेत्रीय कार्यालय का अनुपालन एवं वित्तीय लेखा परीक्षण शामिल है।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने मध्य प्रदेश, झारखंड तथा उत्तर प्रदेश राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यय पर्यवेक्षक (एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर) के रूप में भी कार्य किया है।

