मिशन

हमारा मिशन हमारी वर्तमान भूमिका को परिभाषित करता है और यह दर्शाता है कि हम आज क्या कर रहे हैं। भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त दायित्वों के अंतर्गत, हम उच्च गुणवत्ता वाली लेखा परीक्षा एवं लेखांकन के माध्यम से जवाबदेही, पारदर्शिता तथा सुशासन को बढ़ावा देते हैं तथा अपने हितधारकों—विधानमंडल, कार्यपालिका एवं आम जनता—को स्वतंत्र आश्वासन प्रदान करते हैं कि सार्वजनिक धन का उपयोग कुशलतापूर्वक और निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जा रहा है।


दृष्टि

एसएआई इंडिया की दृष्टि यह दर्शाती है कि हम क्या बनना चाहते हैं। हम सार्वजनिक क्षेत्र की लेखा परीक्षा एवं लेखांकन में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के वैश्विक अग्रणी एवं प्रवर्तक बनने का प्रयास करते हैं तथा सार्वजनिक वित्त एवं शासन पर स्वतंत्र, विश्वसनीय, संतुलित एवं समयबद्ध प्रतिवेदन हेतु एक मान्य संस्था के रूप में पहचाने जाने की आकांक्षा रखते हैं।