Accounting System
TIH अनुभाग के गठन का मुख्य उद्देश्य पंजाब के जिला कोषागारों एवं उप-कोषागारों, निदेशक (कोषागार एवं लेखा), पंजाब तथा केंद्रीय कोषागार, संघ राज्य क्षेत्र चंडीगढ़ का निरीक्षण करना तथा कोषागार निरीक्षण दलों एवं जिला कोषागार अधिकारियों (DTOs) के साथ उचित समन्वय सुनिश्चित करना है, ताकि कोषागार निरीक्षण का कार्य अधिक कुशलतापूर्वक एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। इस अनुभाग के विस्तृत कार्य निम्नलिखित हैं—
- कोषागार निरीक्षण हेतु वार्षिक भ्रमण योजना (Annual Tour Plan) के लिए निरीक्षण दल का गठन करना।
- कोषागार निरीक्षण हेतु डोजियर (Dossier) तैयार करना।
- निरीक्षण दल द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन (Inspection Report) का परीक्षण (Vetting) कर उसे जारी करना।
- कोषागारों द्वारा प्रस्तुत लंबित अनुच्छेदों (Outstanding Paras) के उत्तरों का परीक्षण करना।
- निरीक्षण प्रतिवेदनों (I.Rs.) की स्थिति की नियमित अंतराल पर उच्च अधिकारियों को सूचना देना।
- निरीक्षण के दौरान पाई गई प्रमुख अनियमितताओं/मुद्दों की सूचना उच्च अधिकारियों को देना।
- कोषागारों के कार्यकलापों पर वार्षिक समीक्षा (Annual Review) तैयार करना।

