कर्मचारी कल्याण

• सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन।

• केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पेंशन कागजात, ग्रेच्युटी, हितकारी निधि आदि, के संबंध में इस कार्यालय के कर्मचारियों, पेंशनधारियों और परिवारिक पेंशनरों को सहायता

• ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनकी मृत्यु सेवा काल के दौरान हुई हो, के पारिवारिक सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान करना।

स्वच्छता

धूमन और सफाई अभियान चलाकर तथा उसके साथ-साथ कोविड-19 महामारी के दौरान सैनिटाइज़र प्रदान करके यह सुनिश्चित करना कि कार्यालय सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ है। यह भी सुनिश्चित करना कि कार्यालय के प्रसाधन कक्ष और अनुभागों को साफ रखा जाए।

चिकित्सा

• कोविड-19 महामारी के कारण अलग रखे गए अधिकारियों/ कर्मचारियों (और उनके परिवारों) को सहायता प्रदान करना

• समूह 'ए' के अधिकारीयों हेतु नैदानिक केंद्रों के साथ समन्वय कर उनके के लिए वार्षिक चिकित्सा जांच की व्यवस्था करना और कार्यालय के कर्मचारियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित करना।

महत्वपूर्ण तिथियों का पालन

इस कार्यालय में महत्वपूर्ण तिथियों, जैसे राष्ट्रीय एकता दिवस, योग दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, आतंकवाद विरोधी दिवस/ सद्भावना दिवस/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस/ सतर्कता जागरूकता सप्ताह/ स्वच्छ भारत अभियान/ कौमी एकता सप्ताह आदि मनाया जाता है। इन सप्ताहों के दौरान पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, निबंध, वाद-विवाद जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

विविध

उच्च गणमान्य व्यक्तियों और सी.ए.जी., आई.सी.ई.डी., आई.सी.आई.एस.ए. तथा आई.ए.ए.एस. प्रशिक्षु अधिकारीओं की यात्रा के दौरान सहायता प्रदान करना।

Back to Top