राजभाषा अनुभाग के वार्षिक क्रियाकलाप

  • प्रत्येक तिमाही में राजभाषा क्रियान्वयन के प्रगामी प्रयोग से संबंधित रिपोर्ट को तैयार कर तिमाही के दौरान राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक आयोजन किया जाता है।
  • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक में सम्मिलित होना तथा लिए गए निर्णयों को कार्यालय में प्रभावी रुप से लागू करना।
  • कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का राजभाषा क्रियान्वयन संबंधी निरीक्षण करना एवं सुधारात्मक निर्देश जारी करना।
  • राजभाषा विभाग द्वारा दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे टंकण, भाषा आदि के लिए कर्मियों को नामित कर प्रशिक्षण प्रदान करना।
  • राजभाषा के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु, गृह पत्रिका, कार्यशाला, पुस्तकालय आदि से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप करना।
  • राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा मुख्यालय से प्राप्त निदेशों एवं उनके द्वारा किए जाने वाले निरीक्षणों से संबन्धित कार्यों का संचालन करना।
  • हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा का आयोजन।

राजभाषा विभाग एवं मुख्यालय कार्यालय के दिशा निर्देशानुसार इस कार्यालय में हिन्दी दिवस/पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। प्रधान महालेखाकार (ले.प.)-1 महाराष्ट्र, मुंबई कार्यालय में दिनांक 13.09.2019 से 27.09.2019 तक हिन्दी दिवस/पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे आशु-भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं एम.टी.एस. हेतु पत्राचार प्रतियोगिता के साथ-साथ हिन्दी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।

दिनांक 27.09.2019 को हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता श्री राजेंद्र गुप्ता, मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। जिन्होंनें कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने संबंधी अपने विचारों से कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का मार्ग दर्शन किया तथा राजभाषा के बदलते स्वरुप एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में कार्यालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं पूरे आयोजन को सफल बनाया।

संघ का राजकीय कार्य  हिंदी में  करने  के  लिए वार्षिक कार्यक्रम

Back to Top