श्री दत्तप्रसाद शिरसाट

श्री दत्ताप्रसाद शिरसाट भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के 2009 बैच से हैं। उन्होंने 06.08.2025 (F/N) को प्रधान निदेशक, क्षेत्रीय क्षमता निर्माण और ज्ञान संस्थान, नागपुर का कार्यभार ग्रहण किया है।

श्री शिरसाट ने सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज, पुणे विश्वविद्यालय से BSL, LLB की डिग्रियाँ प्राप्त की हैं और इससे पहले हैदराबाद, गुवाहाटी, गोवा और दिल्ली स्थित विभिन्न IAAD क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्य किया है। उन्होंने iCISA (International Centre for Information Systems and Audit) में निदेशक तथा CAG मुख्यालय में निदेशक (विधि) के रूप में भी कार्य किया है।

श्री शिरसाट ने USA, पेरू और ब्राज़ील में संयुक्त राष्ट्र (UN) और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) जैसे अंतर्राष्ट्रीय निकायों का ऑडिट किया है। उन्होंने कुवैत में भारतीय दूतावास और भारतीय PSUs के ऑडिट का संचालन करने वाली ऑडिट टीम का भी नेतृत्व किया है।

श्री शिरसाट ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्था का प्रतिनिधित्व भी किया है, जैसे चीन में 7th Indo-China Young Auditors Forum, UAE में International Organization of Supreme Audit Institutions (INTOSAI) Working Group की 17th Meeting, फिलीपींस में Asian Organization of Supreme Audit Institutions (ASOSAI) seminar & International Monetary Fund (IMF) कार्यशाला में ।