मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

अनुपालन
Delhi

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार वर्ष 2026 की प्रतिवेदन सं. 1

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Fri 07 Aug, 2026
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र वित्त,सामाजिक कल्याण,सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर,शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,कर एवं शुल्क

अवलोकन

31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए प्रतिवेदन (वर्ष 2026 की प्रतिवेदन सं.1)

इस प्रतिवेदन में राजस्व एवं आर्थिक, सामाजिक और सामान्य क्षेत्रों से संबंधित लेखापरीक्षा निष्कर्षों वाले दो अध्याय शामिल हैं। राजस्व क्षेत्र से संबंधित अध्याय I में “वस्तु एवं सेवा कर के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक-वे बिल (ई-वे बिल) प्रणाली पर निष्पादन लेखापरीक्षा और वर्ष 2018-19 से 2020-21 के लिए वस्तु एवं सेवा कर भुगतान एवं रिटर्न फाइलिंग पर विभाग की निगरानी पर एक विषय विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा और दो अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ शामिल हैं, जिनका कुल मौद्रिक मूल्य ₹ 1,985.04 करोड़ है। सामाजिक, सामान्य और आर्थिक क्षेत्रों से संबंधित अध्याय II में दो विषय विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षाएं शामिल हैं – एक “रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार द्वारा विद्युत सब्सिडी का प्रबंधन और दूसरी रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार द्वारा ई-खरीद प्रणाली का कार्यान्वयन तथा छह अनुपालन लेखापरीक्षा पैराग्राफ भी शामिल हैं जिनका मौद्रिक मूल्य ₹ 45.12 करोड़ है।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें