Administration
वार्षिक राजभाषा कार्यक्रम
राजभाषा अनुभाग के वार्षिक क्रियाकलाप
1. प्रत्येक तिमाही में राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन तथा इसके प्रगामी प्रयोग से संबंधित रिपोर्ट को तैयार कर तिमाही के दौरान राजभाषा क्रियान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया जाता है।
2. नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की छमाही बैठक में सम्मिलित होना तथा लिए गए निर्णयों को कार्यालय में प्रभावी रुप से लागू करना।
3. कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का राजभाषा क्रियान्वयन संबंधी निरीक्षण करना एवं सुधारात्मक निर्देश जारी करना।
4. राजभाषा विभाग द्वारा दिये जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे टंकण, भाषा आदि के लिए कर्मियों को नामित कर प्रशिक्षण प्रदान करना।
5. राजभाषा के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु, गृह पत्रिका, कार्यशाला, पुस्तकालय आदि से संबंधित विभिन्न क्रियाकलाप करना।
6. राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा मुख्यालय से प्राप्त निदेशों एवं उनके द्वारा किये जाने वाले निरीक्षणों से संबन्धित कार्यों का संचालन करना।
7. हिंदी दिवस एवं पखवाड़ा का आयोजन।
राजभाषा विभाग एवं मुख्यालय कार्यालय के दिशा-निर्देशानुसार इस कार्यालय में हिन्दी दिवस/पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। प्रधान महालेखाकार (ले.प.)-2 लखनऊ, उत्तर प्रदेश कार्यालय में दिनांक 06.09.2021 से 20.09.2021 तक हिन्दी दिवस/पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे सुलेख प्रतियोगिता, अनुवाद प्रतियोगिता, कविता एवं गीत प्रतियोगिता (स्वरचित), मसौदा/टिप्पणी आलेख प्रतियोगिता, हिंदी टंकण (कम्प्यूटर) प्रतियोगिता एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
दिनांक 21.09.2020 को हिन्दी पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किया गया।