हमारे बारे में
(हमारी दृष्टि यह दर्शाती है कि हम क्या बनना चाहते हैं)
सार्वजनिक संसाधनों पर स्वतंत्र एवं विश्वसनीय आश्वासन प्रदान करना जारी रखना तथा सार्वजनिक क्षेत्र के लेखापरीक्षण में वैश्विक अग्रणी बनना।
(हमारा मिशन हमारी वर्तमान भूमिका को व्यक्त करता है और बताता है कि हम आज क्या कर रहे हैं)
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत, हम उच्च गुणवत्ता वाले लेखापरीक्षण एवं लेखांकन के माध्यम से जवाबदेही, पारदर्शिता तथा सुशासन को बढ़ावा देते हैं तथा विधायिका, जनता एवं कार्यपालिका को स्वतंत्र एवं समयबद्ध आश्वासन प्रदान करते हैं कि सार्वजनिक धन का संग्रहण एवं उपयोग प्रभावी तथा दक्षतापूर्वक किया जा रहा है।
(हमारे मूलभूत मूल्य वे आधारभूत मान्यताएँ हैं जो हमारे संस्थान और हमारे लोगों का मार्गदर्शन करती हैं)
संस्थागत मूल्य (Institutional Values): व्यावसायिक मानकों का पालन, उद्देश्य एवं संतुलित दृष्टिकोण, स्वतंत्रता एवं पारदर्शिता |
मानवीय मूल्य (People Values): नैतिक आचरण, ईमानदारी, व्यावसायिक दक्षता, निष्पक्षता, सामाजिक जागरूकता




