प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, रेलवे, कोलकाता, शाखा कार्यालय: बर्दवान
यह लेखापरीक्षा शाखा कार्यालय सीएलडब्ल्यू के प्रशासनिक भवन में स्थित है तथा इसका नेतृत्व एक समूह अधिकारी द्वारा किया जाता है। इस शाखा कार्यालय का कार्य चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना के लेखाओं एवं संबंधित कार्यकलापों की लेखापरीक्षा करना है।
वार्षिक लेखापरीक्षा योजना के अनुसार चयनित विभाग का विभाग-केंद्रित अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।
रेलवे बोर्ड लेखापरीक्षा द्वारा निर्धारित समय-सीमा तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सीएलडब्ल्यू के वित्त एवं विनियोग लेखाओं का प्रमाणीकरण करना।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के निर्देशानुसार निष्पादन लेखापरीक्षा तथा/अथवा विषय-आधारित लेखापरीक्षा/विषय-विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।
प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, रेलवे, कोलकाता, शाखा कार्यालय: वाराणसी
यह लेखापरीक्षा शाखा कार्यालय बीएलडब्ल्यू के प्रशासनिक भवन में स्थित है, जिसे अक्टूबर 2020 तक डीज़ल रेलइंजन कारखाना (डीएलडब्ल्यू) के नाम से जाना जाता था, तथा इसका नेतृत्व एक समूह अधिकारी द्वारा किया जाता है। इस शाखा कार्यालय का कार्य बनारस रेलइंजन कारखाना के लेखाओं एवं संबंधित क्रियाकलापों की लेखापरीक्षा करना है।
वार्षिक लेखापरीक्षा योजना के अनुसार चयनित विभाग का विभाग-केंद्रित अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।
रेलवे बोर्ड लेखापरीक्षा द्वारा निर्धारित समय-सीमा तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार बीएलडब्ल्यू के वित्त एवं विनियोग लेखाओं का प्रमाणीकरण करना।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के निर्देशानुसार निष्पादन लेखापरीक्षा तथा/अथवा विषय-आधारित लेखापरीक्षा/विषय-विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।
प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, रेलवे, कोलकाता, शाखा कार्यालय: मेट्रो रेलवे
यह लेखापरीक्षा शाखा कार्यालय 14, स्ट्रैंड रोड, न्यू कोइलाघाट भवन, पाँचवीं मंज़िल, कोलकाता – 700 001 में स्थित है तथा इसका नेतृत्व प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा द्वारा किया जाता है। इस शाखा कार्यालय का कार्य मेट्रो रेलवे के लेखाओं एवं संबंधित कार्यकलापों की लेखापरीक्षा करना है।
वार्षिक लेखापरीक्षा योजना के अनुसार चयनित विभाग का विभाग-केंद्रित अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।
रेलवे बोर्ड लेखापरीक्षा द्वारा निर्धारित समय-सीमा तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक का कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार मेट्रो रेलवे के वित्त एवं विनियोग लेखाओं का प्रमाणीकरण करना।
भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक के निर्देशानुसार निष्पादन लेखापरीक्षा तथा/अथवा विषय-आधारित लेखापरीक्षा/विषय-विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा संपादित करना।