वर्ष 1969

मुख्य लेखापरीक्षक, रेलवे उत्पादन इकाइयाँ कार्यालय की स्थापना निम्नलिखित संस्थानों के लेखों एवं अभिलेखों के लेखापरीक्षण हेतु की गई थी—

  • चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना, चित्तरंजन
  • डीज़ल रेलइंजन कारखाना, वाराणसी
  • इंटीग्रल कोच फैक्टरी, पेरम्बूर, मद्रास

1 अक्टूबर 1974

मेट्रो रेल, कोलकाता के लेखापरीक्षण का दायित्व इस कार्यालय को सौंपा गया।

मार्च 1990

कार्यालय का नाम परिवर्तित कर “प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, रेलवे उत्पादन इकाइयाँ एवं मेट्रो रेलवे” कर दिया गया।

5 जून 1997

इंटीग्रल कोच फैक्टरी, पेरम्बूर के लेखापरीक्षण का अधिकार क्षेत्र प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, दक्षिण रेल, चेन्नई के अधीन कर दिया गया।

28 मई 2012

सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (रेलवे) के लेखापरीक्षण का दायित्व इस कार्यालय को सौंपा गया।

27 अक्टूबर 2020 डीज़ल रेलइंजन कारखाना का नाम परिवर्तित कर “बनारस रेलइंजन कारखाना” कर दिया गया।

17 दिसंबर 2025

रेलवे लेखापरीक्षा कार्यालय के पुनर्गठन के उपरांत कार्यालय का नाम परिवर्तित कर “प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा कार्यालय, रेलवे, कोलकाता (शाखा-II)” कर दिया गया।

Back to Top