श्री मुकेश कुमार ब्रम्हने 2013 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज, जबलपुर में अध्ययन किया और आरजीपीवी विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। उनकी प्रारम्भिक पोस्टिंग गुवाहाटी में उप महालेखाकार के रूप में लेखा और हक कार्यों से संबंधित थी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हक) - I, मध्य प्रदेश, ग्वालियर में वरि. उप महालेखाकार (कार्य लेखा) का नियमित प्रभार, वरि. उप महालेखाकार (प्रशासन) के अतिरिक्त प्रभार के साथ-साथ वरि. उप महालेखाकार (लेखा एवं वीएलसी) का प्रभार संभाला । वर्तमान में 01 अगस्त 2022 से वे इस कार्यालय में निदेशक का कार्यभार संभाल रहे हैं। वे एक उत्साही पाठक हैं और सांस्कृतिक, खेल और सामाजिक गतिविधियों में गहरी रुचि रखते हैं।

Back to Top