हमारे बारे में
परिचय
रांची स्थित महानिदेशक लेखा परीक्षा,इस्पात, का कार्यालय इस्पात निर्माण, खनन तथा ई-कॉमर्स सेवाओं से संबंधित संगठनों के लेन-देन (Transactions) का अनुपालन लेखा परीक्षा (Compliance Audit) एवं कंपनी के लेखाओं का लेखा परीक्षा (Accounts Audit) करने के दायित्व का निर्वहन करता है। रांची स्थित मुख्यालय के अतिरिक्त, इस कार्यालय के निवासी लेखा परीक्षा कार्यालय (Resident Audit Offices) भिलाई, राउरकेला, बोकारो, कोलकाता, बर्नपुर तथा दुर्गापुर में स्थित हैं, जिनके माध्यम से संबंधित इकाइयों का लेखा परीक्षा कार्य संपादित किया जाता है। लेखा परीक्षा क्षेत्राधिकार के पुनर्गठन के उपरांत, इस कार्यालय को इस्पात मंत्रालय (MoS), इस्पात मंत्रालय के वेतन एवं लेखा कार्यालय (Pay and Accounts Office) तथा इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यरत 22 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) के लेखा परीक्षा का दायित्व सौंपा गया है।
लेखापरीक्षा कार्य
कार्यालय के कार्यों और कर्त्तव्यों में शामिल है :
- कॉर्पोरेट प्लान/एक्शन प्लान, वार्षिक लेखा परीक्षा कार्यक्रम और कार्यान्वयन रिपोर्ट तैयार करना, रांची में स्थित (स्थानीय लेखापरीक्षा दल) लोकल ऑडिट पार्टी एवं निवासी लेखापरीक्षा कार्यालयों के त्रैमासिक लेखा परीक्षा कार्यक्रम का अनुमोदन/कार्यान्वयन करना।
- सरकारी कंपनियों - स्वायत्त निकायों और केंद्रीय सांविधिक निगमों का अनुपालन लेखापरीक्षा (कंप्लायंस ऑडिट) और निष्पादन लेखापरीक्षा (परफॉरमेंस ऑडिट) करना, गैर सरकारी संस्थानों का अनुपालन लेखापरीक्षा (कंप्लायंस ऑडिट) /अनुदान आधारित लेखापरीक्षा।
- सरकारी कंपनियों के वार्षिक खातों का साक्ष्यांकन और कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 143(6) के तहत टिप्पणी जारी करना/अनुपालन लेखापरीक्षा (कंप्लायंस ऑडिट) पैरा और निष्पादन लेखापरीक्षा (परफॉरमेंस ऑडिट) पतिवेदन का प्रसंस्करण करना।
- इस्पात मंत्रालय का लेखापरीक्षा के साथ-साथ MoS के वेतन और लेखा कार्यालय के लेखापरीक्षा
- लेखा परीक्षा पैराओं पर की गई कार्रवाई टिप्पणी का पुनरीक्षण करना, महत्वपूर्ण बिंदुओं के ज्ञापन की तैयारी।
- कंपनियों के सारांशित वित्तीय परिणामों की तैयारी / कंपनियों के वित्तीय परिणामों का सारांश तैयार करना।
अन्य कार्य
- डेटा विश्लेषिकी गतिविधियां
सूचना प्रणाली
- सूचना प्रणाली से संबंधित सभी कार्य जैसे- आई.टी. सामग्री की आवश्यकताओं का आकलन और GeM के माध्यम से आईटी परिसंपत्तियों और उपभोग्य वस्तुओं की खरीद, मैन्युअल रूप से और ऑनलाइल इन्वेंटरी मॉडयूल, एल ए एन (लैन), आई ए & ए डी नेट, भी पी एन, एन आई सी ईमेल, ई-ऑफिस, ओ0आइ0ओ0एस0, आईटी संपत्तियों के लिए एएमसी अनुबंध, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग, वेबसाइट/सबसाइट सामग्री प्रबंधन प्रणाली इत्यादी के माध्यम से आईटी परिसंपत्तियों का रखरखाव।
प्रशिक्षण गतिविधियां
- क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, रांची और अन्य क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों के साथ सभी पत्राचार, सूचना प्रणाली और लेखा परीक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (इंटरनेशनल सेंटर ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम एंड ऑडिट) (iCISA), नोएडा, उत्तर प्रदेश, इंटरनेशनल सेंटर एनवायरनमेंट ऑडिट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट (iCED), जयपुर, ओ.पी.जिंडाल ग्लोबल यूनिवर्सिटी, सोनीपत, हरियाणा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान रांची और iCED, जयपुर के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता विश्लेषण, सिस्टम स्वचालन पहल (SAI) प्रशिक्षण परियोजना के माध्यम से क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान और इनहाउस में प्रतिभागियों का नामांकन, सूचना प्रणाली और लेखा परीक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (iCISA) सर्वर में लेखापरीक्षा इकाइयों की सूचना प्रौद्योगिकी से संबंधित डेटा रखरखाव,
- इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम और मुख्यालय को प्रशिक्षण के संबंध में भेजी जाने वाली सभी प्रकार की विवरणी

