मनोरंजन और सांस्कृतिक गतिविधियाँ

महानिदेशक लेखापरीक्षा, केन्द्रीय व्यय मनोरंजन क्लब, कल्याण अनुभाग के अध्यक्ष है तथा मनोरंजन क्लब के साथ मनोरंजन गतिविधियों के संचालन में समन्वय करता है। कार्यालय नए पुनर्निर्मित मनोरंजन सभागृह में सभी कार्यक्रम आयोजित करते हैं। प्रशिक्षकों की सक्षम देखरेख में एक पूर्ण व्यायामशाला अप्रैल 2016 से क्रियाशील है।

रक्तदान

प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। 18/04/2016 को रोटरी इंटरनेशनल ब्लड बैंक के समन्वय से पिछले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

योग

कार्यालय द्वारा 28 मार्च 2016 से 01 अप्रैल 2016 के दौरान मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, दिल्ली के सक्षम योग प्रशिक्षक के अधीन योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। 21 जून 2016 को होने वाले दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को चिह्नित करने के लिए "तनाव प्रबंधन के लिए योग" पर एक विशेषज्ञ द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें सभी तीन कार्यालयों अर्थात् डीजीएसीई, डीजीएसीआर और प्र.महा. (लेखापरीक्षा), दिल्ली के कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया था।

खेल गतिविधियाँ

कल्याण अनुभाग सभी खेल गतिविधियों का निरूपण करता है, जिसमें विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः नकद लाभ और विशेष आकस्मिक छुट्टी की संस्वीकृति सम्मिलित है। मुख्यालय द्वारा इस उद्येश्य हेतु कल्याण सहायक का एक पद भी स्वीकृत किया गया है।

Back to Top