प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), उत्तर प्रदेश का मुख्य कार्यालय ऑडिट भवन टीसी-35-वी-1, विभूति खण्ड,गोमती नगर,लखनऊ-226010में स्थित है। प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), उत्तर प्रदेश को, चार समूहों के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की लेखापरीक्षा का कार्य सौंपा गया है। (1. वित्त 2. उर्जा और बिजली एवं आई.टी. और संचार 3. उद्योग और वाणिज्य, परिवहन, संस्कृति और पर्यटन 4. पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और लोक निर्माण)। इन समूहों को चार लेखापरीक्षा प्रबन्धन वर्गों में विभाजित किया गया है यथा: एएमजी-I, एएमजी-II, एएमजी-III एवं एएमजी-IV। जहाँ एएमजी-II, एएमजी-III, एएमजी-IV मुख्य कार्यालय लखनऊ में स्थित है वही एएमजी-I, शाखा कार्यालय प्रयागराज में स्थित है। प्रत्येक एएमजी का नेतृत्व वर्गाधिकारी द्वारा किया जाता है। प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II) का शाखा कार्यालय सत्यनिष्ठा भवन,15-ए दयानन्द मार्ग, प्रयागराज – 211001 में स्थित है।
कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), उत्तर प्रदेश, को राज्य के वित्त पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन, लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (राजस्व एवं सिविल), तथा राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर लेखापरीक्षा प्रतिवेदन के साथ साथ इस कार्यालय के लेखापरीक्षा क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विभागों, राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों तथा अन्य संस्थाओं से संबंधित निष्पादन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश विधानमण्डल की लोक लेखा समिति (पीएसी) तथा सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (कोपू) को विधानमण्डल के समक्ष प्रस्तुत लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों के परीक्षण में सहायता भी प्रदान करता है।

