गुजरात में राज्य लेखापरीक्षा कार्यालयों के पुनर्गठन के परिणामस्वरूप पूर्व कार्यालय प्रधान महालेखाकार (आर्थिक एवं राजस्व क्षेत्र लेखापरीक्षा), गुजरात अहमदाबाद को कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), गुजरात अहमदाबाद के रूप में पुनर्नामित किया गया I प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), गुजरात अहमदाबाद तीन लेखापरीक्षा कार्यालयों यथा; प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), गुजरात अहमदाबाद, प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I), गुजरात राजकोट तथा प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केन्द्रीय), गुजरात, अहमदाबाद में तैनात सभी समूह (ख) राजपत्रित अधिकारीयों के संबंध में संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी हैं तथा प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), गुजरात अहमदाबाद कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-II), गुजरात अहमदाबाद और कार्यालय प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (केन्द्रीय), गुजरात, अहमदाबाद में तैनात सभी समूह (ख) और समूह (ग) अधिकारियों के संबंध में संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी हैं I

प्रशासन समूह के अधीन अनुभागों की सूची :-

उप महालेखाकार (प्रशासन) के समूह प्रभार के अंतर्गत निम्नलिखित अनुभाग सामूहिक रूप से प्रशासन समूह का गठन करते हैं :-

  • प्रशासन –I
  • प्रशासन-II)
  • सामान्य कार्यालय प्रबंधन (जी.ओ.एम)
  • बिल्स अनुभाग
  • हिंदी अनुभाग
  • आई.टी.एम.जी.

प्रभारी समूह अधिकारी

प्रशासन –I

शाखा अधिकारी :श्रीमती विनीता सिंह, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी

कार्य :

इस कार्यालय के सम्बन्ध में यह अनुभाग संवर्ग नियंत्रण कार्यों सहित कार्यालय के समग्र प्रशासन हेतु जिम्मेदार है :

प्रशासन अनुभाग के अन्य कार्यों में शामिल है :

  • नियुक्ति तथा त्यागपत्र |
  • विभिन्न संवर्गों की पुष्टि |
  • डी.पी.सी. मामले तथा पदोन्नति |
  • एन.ऍफ़.यू. तथा एम.ए.सी.पी.का विमर्श और अनुदान|
  • अनुकंपा नियुक्ति |
  • पारस्परिक स्थानांतरण /प्रतिनियुक्ति |
  • स्थानांतरण नियुक्तियां  |
  •  पदक्रम सूची तैयार करना|
  • इस कार्यालय में कार्यरत महिलाओं की यौन उत्पीड़न से रोकथाम हेतु समिति का गठन तथा मुख्याय कार्यालय को इसका वार्षिक प्रतिवेदन भेजना I
  • एफ.आर.56 J के अंतर्गत समयपूर्व सेवानिवृत्ति के उद्देश्य से समूह (ख), (ग) और (घ) के अधिकारीयों/कर्मचारियों  के मामलों की समीक्षा |
  • प्राकृतिक आपदा /बंद/रेल रोको /रास्ता रोको इत्यादि होने पर इस कार्यालय के स्टाफ को विशेष आकस्मिक अवकाश की मंजूरी |
  • अनुशासनात्मक मामले/सतर्कता मामले (निलंबन मामलों सहित)|
  • इस कार्यालय से सेवानिवृत्त हो चुके व्यक्तिओं के नियमित पेंशन मामलों का संसाधन तथा उनका पुनरीक्षण; परिवार पेंशन मामलों का संसाधन और जब भी निर्देश प्राप्त हो पेंशन/परिवार पेंशन मामलों का पुनरीक्षण I सेवा अभिलेखों का रखरखाव और इस कार्यालय के पेंशन धारकों /पारिवारिक पेंशन धारकों का डाटाबेस तैयार करना I
  •  सेवा-पुस्तिका, निजी-पुस्तिका तथा अवकाश लेखा-जोखा का नियमित रखरखाव |
  • सी.जी.एच.एस. पहचान पत्रों को जारी व निरस्त करना तथा परिवार के सदस्यो के नाम को जोड़ना/हटाना/डिस्पेंसरी में बदलाव इत्यादि I सी.जी.एच.एस.प्रक्रिया के तहत लाभकर्ता का नाम दर्ज करना तथा सी.सी.एस. (आचरण) नियम 1964 के नियम 18(1) (ii) के अनुसार अधिकारियों और स्टाफ की अचल संपत्ति के वार्षिक प्रतिवेदन का नियमित रखरखाव I    
  • मुख्यालय कार्यालय को प्रतिवेदन /विवरणी भेजना |
  • विभिन्न विभागीय परीक्षाओं का आयोजन जैसे :एस.ए.एस. (प्रारंभिक) परीक्षा, लेखापरीक्षक (पुष्टि) परीक्षा, प्रोत्साहन परीक्षा, लिपिक /टंककों हेतु टंकण परीक्षा तथा 12 वीं उत्तीर्ण एम.टी.एस. हेतु लिपिक के रूप में पदोन्नति के लिए विभागीय परीक्षा |

प्रशासन –II अनुभाग

शाखा अधिकारी :श्री पवन सिंगला, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी

  • इस कार्यालय के कार्यक्षेत्र के अधीन मुख्यतः कार्य की निम्नलिखित मदें आती हैं :-
  • एसोसिएशन के मामले |
  • कानूनी मामले और न्यायालयी मामले (उच्च न्यायलय तथा अन्य न्यायालय)|
  • गैर ई.डी.पी. प्रशिक्षण सहित विभागीय प्रशिक्षण प्रदान करना |
  • इन-हाउस (ई.डी.पी. और नॉन ई.डी.पी.) प्रशिक्षण को अंतिम रूप देने हेतु प्रशिक्षण आवश्यकता के आंकलन को पूरा करना |
  • आर.टी.आई. मुंबई के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मसौदा कैलेंडर तैयार करना तथा अन्य क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थानों हेतु मामलों का संसाधन करना |
  • आर.टी.आई अधिनियम, 2005 से सम्बंधित कार्य |
Back to Top