
श्री अरुण मिंज, आई ए एवं ए एस
निदेशक, प्रशासन
श्री अरुण मिंज ने दिनांक 21 अप्रैल 2025 को इस कार्यालय में निदेशक (प्रशासन) का पदभार ग्रहण किया।
वे भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एवं एएस) के वर्ष 2014 बैच के अधिकारी हैं। उन्हे भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा में नियुक्त किया गया और महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), बिहार, पटना के कार्यालय में उप महालेखाकार (पेंशन एवं निधि) के पद पर पदस्थापित किया गया, तत्पश्चात उन्होंने प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के कार्यालय में उप निदेशक के रूप में कार्य किया।
उन्होंने प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), झारखंड के कार्यालय में अपने पदस्थापन तक वरिष्ठ उप महालेखाकार (पेंशन) और तत्पश्चात वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन) के रूप में भी सेवाएँ दीं।

श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एवं एएस) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने दिनांक 28 अप्रैल 2023 को प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, रेलवे, कोलकाता का कार्यालय के बनारस रेलइंजन कारखाना, वाराणसी शाखा में उप निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

श्री अलक आचार्जी भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा (आईए एवं एएस) के वर्ष 2021 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने दिनांक 22 जनवरी 2024 को प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा, रेलवे, कोलकाता का कार्यालय के चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना, बर्दवान शाखा में उप निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

