प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा का कार्यालय, रेलवे, कोलकाता, शाखा II निम्नलिखित कार्यों के परीक्षण एवं लेखापरीक्षा उत्तरदायी है
- भारत सरकार, रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) अथवा महाप्रबंधक द्वारा स्वीकृत, उनके लेखापरीक्षा के नियंत्रणाधीन रेलवे एवं कार्यालयों से संबंधित वित्तीय स्वीकृतियों की जांच एवं लेखापरीक्षा;
- उन्हीं प्राधिकारियों द्वारा स्वीकृत प्राक्कलों (Estimates) के आवंटन का परीक्षण;
- महाप्रबंधक को प्रत्यायोजित शक्तियों के अंतर्गत उनके द्वारा जारी सामान्य आदेशों का परीक्षण;
- रेलवे के विस्तृत लेखों की जांच करना, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे सही प्रकार से तैयार किए गए हैं एवं उचित प्रारूप में हैं; लेखों के प्रारूप अथवा वर्गीकरण में सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना कोई परिवर्तन नहीं किया गया है; आंतरिक जांच प्रणाली प्रभावी है; तथा महाप्रबंधक अथवा अधीनस्थ प्राधिकारियों द्वारा स्वीकृत सभी विनियोजन अथवा पुनर्विनियोजन विधिसम्मत हैं;
- रेलवे की शेष राशियों एवं विनियोजन लेखों की वार्षिक समीक्षा करना तथा उनकी शुद्धता का प्रमाणीकरण करना; तथा स्टेशनों एवं कार्यकारी कार्यालयों के लेखों का आवधिक निरीक्षण करना।

