मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

अनुपालन
Haryana

भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन मार्च 2024 को समाप्त अवधि के लिए हरियाणा सरकार 2026 की प्रतिवेदन संख्‍या 5 (अनुपालन लेखापरीक्षा -राजस्व)

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र कर एवं शुल्क

अवलोकन

अनुपालन लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (राजस्व) - हरियाणा सरकार - मार्च 2024 को समाप्त वर्ष के लिए-वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्‍या 5 पर भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का प्रतिवेदन

इस प्रतिवेदन में   ₹ 509.22 करोड़ की राजस्व अर्थापत्ति सहित करों, ब्याज, स्टाम्प शुल्क के अनुद्‌ग्रहण/कम उद्‌ग्रहण, मोटर वाहन कर के अनुद्‌ग्रहण/कम उद्‌ग्रहण आदि से संबंधित 21 लेखापरीक्षा अनुच्छेद, वस्‍तु एवं सेवा कर के तहत कार्य अनुबंध/निर्माण सेवाओं पर एक विषय विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा (एसएससीए) शामिल है।

वर्ष 2022-23 के दौरान ₹ 89,194.69 करोड़ की तुलना में वर्ष 2023-24 के लिए राज्य सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियां ₹ 1,01,314.84 करोड़ थी। बिक्री कर/मूल्य वर्धित कर, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीकरण फीस, उत्‍पाद शुल्‍क और परिवहन से संबंधित 143 यूनिटों के अभिलेखों की वर्ष 2023-24 के दौरान की गई नमूना-जांच ने 7,144 मामलों में कुल ₹ 998.85 करोड़ के कर के अवनिर्धारण/कम उद्‌ग्रहण/राजस्व की हानि दर्शाई।

वैट/बिक्री कर निर्धारणों से संबंधित मामलों और वस्तु एवं सेवा कर के तहत कार्य अनुबंध/निर्माण सेवाओं पर विषय विशिष्ट अनुपालन लेखापरीक्षा में ₹ 415.68 करोड़ के अवनिर्धारण/कर अपवंचन का पता चला। स्टाम्प शुल्क एवं पंजीकरण फीस आदि के अनुद्‌ग्रहण/कम उद्‌ग्रहण से संबंधित मामले ₹ 85.37 करोड़ के थे। मालवाहक वाहनों, मैक्सी/मोटर कैब मालिकों से मोटर वाहन कर की अवसूली/कम वसूली और सरकारी खजाने में राजस्व प्राप्तियों को जमा न करने/कम जमा करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मामले ₹ 8.17 करोड़ के थे।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें