Audit Reports
निष्पादन
Jharkhand
वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या 4 : भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए राज्य राजस्व प्रतिवेदन
दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Tue 11 Aug, 2026
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र
-
अवलोकन
यह प्रतिवेदन राज्य सरकार के विभागों के निष्पादन एवं अनुपालन लेखापरीक्षा में पाये गये मामलों को शामिल करती है। इस प्रतिवेदन का मुख्य उद्देश्य विधायिका के संज्ञान में लेखापरीक्षा के महत्वपूर्ण परिणामों को लाना है। लेखापरीक्षा के निष्कर्षों का उद्देश्य कार्यपालिका को सुधारात्मक कार्रवाई करने में समर्थ करना है, साथ ही ऐसी नीतियाँ और निर्देश तैयार करने में भी जो संगठनों के बेहतर वित्तीय प्रबंधन की ओर अग्रसर करेंगे और बेहतर शासन में योगदान है।
यह प्रतिवेदन तीन अध्यायों में व्यवस्थित किया गया है, जो निम्नवत हैः
- 1 में सरकार द्वारा सृजित राजस्व की प्रवृत्ति की समीक्षा, लेखापरीक्षा निष्कर्षों की पृष्ठभूमि में करों की बकाया राशि जो संग्रहण के लिए लंबित है, अनुपालन लेखापरीक्षा पर सरकार की प्रतिक्रिया, लेखापरीक्षा प्रतिवेदनों पर अनुवर्ती कार्रवाई आदि तथा महत्वपूर्ण लेखापरीक्षा अवलोकन इस लेखापरीक्षा प्रतिवेदन में सम्मिलित हैं।
- अध्याय 2 में ‘जी.एस.टी. के अंतर्गत ई-वे बिल प्रणाली’ पर निष्पादन लेखापरीक्षा से संबंधित अवलोकन शामिल हैं.
- अध्याय 3 में ‘जी.एस.टी. भुगतान और विवरणी दाखिल करने पर विभाग की निगरानी’ और ‘जी.एस.टी. के अंतर्गत करदाताओं द्वारा प्रकट किए गए आवर्त का अन्य केंद्र/राज्य सरकार के विभागों से प्राप्त आंकड़ों/सूचना के साथ तिर्यक जाँच” पर अनुपालन लेखापरीक्षाएं और परिवहन विभाग; उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग; और राजस्व, निबंधन और भूमि सुधार विभाग से संबंधित कंडिकाएं शामिल हैं।
ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें
-
वर्ष 2026 की प्रतिवेदन संख्या 4 : भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का मार्च 2023 को समाप्त अवधि के लिए राज्य राजस्व प्रतिवेदन
(5.61 एमबी)
डाउनलोड