मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

वित्तीय
Delhi

31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Tue 24 Jul, 2001
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र वित्त

अवलोकन

31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन सरकार के वार्षिक लेखाओं की विश्लेषणात्मक समीक्षा प्रदान करता है। इस प्रतिवेदन में पांच अध्याय हैं।

अध्याय I प्रतिवेदन के लिए आधार और दृष्टिकोण का वर्णन करता है तथा अंतर्निहित आंकड़ा सरकारी लेखाओं की संरचना, बजटीय प्रक्रियाएं, प्रमुख सूचकांकों के बृहत-वित्तीय विश्लेषण तथा घाटा/अधिशेष सहित रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार की राजकोषीय स्थिति का विहंगावलोकन प्रदान करता है।

इस प्रतिवेदन के अध्याय II और III में 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्ष के लिए रा.रा.क्षे.दि.स. के क्रमशः वित्त लेखाओं और विनियोजन लेखाओं की जांच से उद्भूत मामलों पर लेखापरीक्षा अभ्युक्तियां समाविष्ट हैं। रा.रा.क्षे.दि.स. से, जहां भी आवश्‍यक था, सूचना प्राप्‍त की जा चुकी‍ है।

अध्याय IV चालू वर्ष के दौरान रा.रा.क्षे.दि.स. द्वारा विभिन्न वित्तीय नियमों, निर्देशों के अनुपालन पर टिप्पणी करता है।

अध्याय V सरकारी कंपनियों, सरकार द्वारा नियंत्रित अन्य कंपनी और वैधानिक निगमों के वित्तीय निष्पादन तथा राज्य सार्वजनिक क्षेत्र उद्यमों (एसपीएसई) के वित्तीय विवरणों की अनुपूरक लेखापरीक्षा के परिणामस्वरूप जारी प्रमुख टिप्पणियों के प्रभाव पर चर्चा करता है।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें