मेन्यू

ऑडिट रिपोर्ट

वित्तीय
Delhi

31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन

दिनांक जिस पर रिपोर्ट की गई है:
Sat 23 Jun, 2007
सरकार के प्रकार
राज्य
क्षेत्र वित्त

अवलोकन

31 मार्च 2022 को समाप्त वर्ष के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार से संबंधित भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक का राज्य वित्त लेखापरीक्षा प्रतिवेदन सरकार के वार्षिक लेखाओं की विश्लेषणात्मक समीक्षा प्रदान करता है। इस प्रतिवेदन में पांच अध्याय हैं।

अध्याय I प्रतिवेदन के लिए आधार और दृष्टिकोण का वर्णन करता है तथा अंतर्निहित आंकड़ा सरकारी लेखाओं की संरचना, बजटीय प्रक्रियाएं, प्रमुख सूचकांकों के बृहत-वित्तीय विश्लेषण तथा घाटा/अधिशेष सहित रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार की राजकोषीय स्थिति का विहंगावलोकन प्रदान करता है।

अध्याय II रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार के वित्त का एक व्यापक परिप्रेक्ष्य प्रदान करता है, पिछले वर्ष की तुलना में प्रमुख राजकोषीय समुच्चयों में महत्वपूर्ण परिवर्तनों एवं 2017-18 से 2021-22 की अवधि के दौरान समग्र प्रवृत्तियों, रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार के वित्त लेखाओं पर आधारित रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार की ऋण रूपरेखा एवं प्रमुख लोक लेखा के लेन-देन का विश्लेषण करता है।

अध्याय III रा.रा.क्षे. दिल्ली सरकार के विनियोग लेखाओं पर आधारित है तथा रा.रा.क्षे.दि.स. के विनियोजन और और आबंटन प्राथमिकताओं की समीक्षा करता है और बजटीय प्रबंधन से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों से विचलन पर रिपोर्ट करता है।

अध्याय IV रा.रा.क्षे.दि.स. के विभिन्न प्राधिकरणों द्वारा प्रदान किए गए लेखाओं की गुणवत्ता और रा.रा.क्षे.दि.स. के विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा निर्धारित वित्तीय नियमों और विनियमों के गैर-अनुपालन के मुद्दों पर टिप्पणी करता है।

अध्याय V सरकारी कंपनियों, सरकार द्वारा नियंत्रित अन्य कंपनी एवं वैधानिक निगमों के वित्तीय निष्पादन की चर्चा करता है।

ऑडिट रिपोर्ट डाउनलोड करें