राजभाषा अनुभाग
राजभाषा अनुभाग
राजभाषा अनुभाग राजभाषा हिंदी का प्रसार बढ़ाने तथा उसके विकास की दिशा में कार्य करने में प्रयासरत है। हमारे कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति गठित है जिसकी प्रत्येक तिमाही में बैठकों का आयोजन किया जाता है। उक्त बैठकों में राजभाषा अधिनियम, 1963 एवं राजभाषा नियम 1976 के प्रावधानों के अनुसार राजभाषा विभाग द्वारा केंद्र सरकार के कार्यालयों में शासकीय प्रयोजनों के लिए हिंदी के प्रगामी प्रयोग हेतु जारी किए गए वार्षिक कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति एवं उसकी प्रगति की समीक्षा की जाती है। कार्यालय के कार्मिकों में राजभाषा संबंधी ज्ञान को बढ़ाने एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग हेतु हिंदी कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। आगे, केंद्रीय हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, हिंदी शिक्षण योजना, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा आयोजित भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए भी कार्मिकों को नियमित रूप से नामित किया जाता है। कार्यालय की गृह पत्रिका का प्रकाशन प्रति वर्ष किया जाता है जिसमें कार्यालय के कार्मिकों की हिंदी के प्रति रुची दृष्टिगत होती है। कार्यालय में मूल कार्य हिंदी में करने वाले कार्मिकों के लिए राजभाषा विभाग द्वारा चलाई जाने वाली प्रोत्साहन योजना भी हमारे कार्यालय में लागू की गई है। इसी प्रकार राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ाने तथा उसके विकास की दिशा में कार्य करने हेतु इस कार्यालय का राजभाषा अनुभाग अनवरत प्रयास में मार्गरत है।

