श्री मानस बाजपेई , वरिष्ठ उप महालेखाकार (प्रशासन एवं लेखा, टी.स.सी )
श्री मानस बाजपेई, भारतीय लेखापरीक्षा और  लेखा सेवा (आई ए एंड ए एस) के 2017 बैच के  अधिकारी हैं। उन्होंने एनआईटी इलाहाबाद से प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। 
उन्होंने 16वें वित्त आयोग में उप निदेशक के रूप में कार्य किया है। उनके अनुभव में प्रधान महालेखाकार (लेखापरीक्षा-I), राजस्थान, जयपुर में उप महालेखाकार (सामान्य एवं सामाजिक क्षेत्र-IV) 
और (ए एम जी -IV) के रूप में कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने नवंबर 2025 में इस कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया और वर्तमान में प्रशासन एवं लेखा तथा टी.स.सी का कार्यभार संभाल रहे हैं।

श्री आशीष सिंह, उप महालेखाकार (एएमजी - I, एएमजी - II, एएमजी - III एवं आई. एस. डी. ए.  सी. )

श्री आशीष सिंह, भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवाओं के 2020 बैच के हैं। उन्होंने आई॰ आई॰ टी॰ दिल्ली से प्रौद्योगिकी स्नातक की डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय से एल॰ एल॰ बी॰ की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने पंजाब में उप महालेखाकार के रूप में कार्य किया है, जहाँ वे लेखा और हकदारी के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार थे। उनके अनुभव में रेलवे ऑडिट विंग में नियंत्रक एवं  महालेखापरीक्षक (CAG) मुख्यालय में सहायक निदेशक के रूप में कार्यकाल भी शामिल है। इन्होने अक्टूबर 2024 में इस कार्यालय में पधभार संभाला और वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (GNCTD) (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, श्रम, कृषि विपणन, रजिस्ट्रार सहकारी समिति, पर्यावरण, परिवहन आदि) के 19 विभागों की 229 लेखा परीक्षा इकाइयों के ऑडिट से संबंधित एएमजी - III का प्रभार संभाल रहे हैं।

Back to Top