- होम
- About Us
- Functions
- Resources
- Tour Program
- Publication & Reports
- Contact Us
- Employee Corner
इस निष्पादन लेखापरीक्षा का उद्देश्य यह पता लगाना था कि क्या: (i) रा.रा.क्षे.दि.स. और चयनित विश्वविद्यालयों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने शैक्षणिक कार्यों की योजना बनाई और उन्हें प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया; (ii) मानव संसाधन और अवसंरचना सुविधाओं का सृजन एवं विकास पर्याप्त और मानदंडों के अनुसार था; (iii) चयनित विश्वविद्यालयों का वित्तीय प्रबंधन कुशल और प्रभावी था; और (iv) आतंरिक नियंत्रण तंत्र पर्याप्त और प्रभावी था।
यह प्रतिवेदन शैक्षणिक एवं प्रशासनिक मामलों, विश्वविद्यालयों के प्रत्यायन एवं संबद्धता प्रक्रिया, मानव संसाधन प्रबंधन, अवसंरचना सुविधाओं, वित्तीय प्रबंधन और आतंरिक नियंत्रण के क्षेत्र में विद्यमान अनेक मुद्दों को उजागर करता है।