लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह-II में चार सेक्शन यथा मुख्यालयदो भेटिंग और डीपी सेल अनुभाग है।

लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह- II के सभी चार वर्गों का कार्य निम्नानुसार है-

  1. लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह- II (मुख्यालय)

यह अनुभाग नियंत्रण अनुभाग है और मुख्य रूप से वार्षिक लेखा परीक्षा योजना, वार्षिक पूर्वानुमान, स्थायी कार्यक्रम पंजी  का अद्यतन, क्षेत्र दलों के लिए त्रैमासिक यात्रा कार्यक्रमों की तैयारी, कर्मचारी प्रस्ताव, स्थानांतरण और पदस्थापन, सी एंड एजी पत्रों का निपटान, रिटर्न और प्रगति रिपोर्ट के समेकन यात्रा कार्यक्रमों से टीए बिलों की जाँच और दावा अनुभाग उसका प्रस्तुतिकरण, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आरटीआई और शिकायतों का अनुपालन, निरीक्षण प्रतिवेदन प्राप्त करना और उसका भेटिंग अनुभागों मे अग्रसारित करना एवं इस अनुभाग को सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्यों का निपटान से संबंधित कार्य निष्पादित किए जाते है।

  1. लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह- II (भेटिंग - I)

इस अनुभाग के द्वारा विधि विभाग तथा गृह विभाग के साथ-साथ सबंधित इकाईयों के निरीक्षण प्रतिवेदनो  के भेटिंग, संपादन, टाइपिंग और संबंधित इकाइयों को इसे जारी करने से संबंधित कार्य किए जाते है। यह अनुभाग संबंधित ऑडिटेड इकाइयों से प्राप्त अनुपालन की जांच/समीक्षा करता है। मासिक और त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करना और प्रस्तुत करना।

  •  
  1. लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह- II (भेटिंग- II)

इस अनुभाग के द्वारा पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग तथा लोक कार्य अभियंत्रण विभाग के साथ-साथ सबंधित इकाईयों के निरीक्षण प्रतिवेदनो  के भेटिंग, संपादन, टाइपिंग और संबंधित इकाइयों को इसे जारी करने से संबंधित कार्य किए जाते है। यह अनुभाग संबंधित ऑडिटेड इकाइयों से प्राप्त अनुपालन की जांच/समीक्षा करता है। मासिक और त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करना और प्रस्तुत करना।

  1. लेखापरीक्षा प्रबंधन समूह- II (डी०पी०सेल)

इस अनुभाग के द्वारा संभावित ड्राफ्ट पैरा के प्रसंस्करण एवं सुदृढ़ीकरण से सम्बन्धित कार्य किये जाते है| इस संबंध में, संबंधित विभागों, प्रभागों और कार्यालयों के साथ पत्राचार का कार्य किया जाता  है। मासिक और त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करना और प्रस्तुत करना।

 

 

Back to Top