• केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना, इलाहाबाद के अन्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा सम्बन्धी मामलों का सत्यापन।
  • शहर से बाहर स्थित अस्पतालों में कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के उपचार हेतु अनुमति प्रदान करना एवं अन्य चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध कराना।
  • पारिवारिक पेंशन एवं अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों में सम्पत्तियो एवं दायित्वों का भौतिक सत्यापन करना।
  • सरकारी आवास आवंटन सम्बन्धी समस्त कार्य।
  • केन्द्र सरकार स्वास्थ्य योजना, इलाहाबाद के अन्तर्गत सूचीबद्ध अस्पतालों की सहायता से कर्मचारियों के लिए नियतकालीन स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन करना।
  • राष्ट्रीय पर्वों एवं राष्ट्रीय महत्व के दिवसों/सप्ताहों इत्यादि का आयोजन करना।
  • शिकायती मामलों एवं यौन उत्पीड़न के मामलों का अनुश्रवण।
  • सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन करना।
  • विभागीय कैण्टीन का पर्यवेक्षण।
  • शोक सभा का आयोजन एवं मृत कर्मचारी के परिवार के लिए तत्काल सहायता राशि की व्यवस्था करना।
  • प्राथमिक उपचार पेटिका एवं आवश्यक दवाओं का रख-रखाव तथा आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में रक्त चाप एवं रक्त शर्करा स्तर की जाँच करना।
Back to Top