हमारे बारे में
हमारा दृष्टिकोण, मिशन और मूल मूल्य
दृष्टिकोण
साई इंडिया का दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि हम क्या बनना चाहते हैं: हम सार्वजनिक क्षेत्र की लेखापरीक्षा और लेखांकन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम पद्धतियों के वैश्विक अग्रणी और प्रारंभकर्ता बनने और सार्वजनिक वित्त और शासन पर स्वतंत्र, विश्वसनीय, संतुलित और समय पर रिपोर्टिंग के लिए पहचान बनाने का प्रयास करते हैं।
मिशन
हमारा मिशन हमारी वर्तमान भूमिका के बारे में जानकारी देता है और यह बताता है कि हम आज के समय में क्या कर रहे हैं: भारत के संविधान द्वारा अधिदेशित, हम उच्च गुणवत्ता के लेखापरीक्षण और लेखाकरण के माध्यम से जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देते हैं और
अपने हितधारकों, विधानमंडल, कार्यपालिका और आम जनता को स्वतंत्र आश्वासन देते है कि सार्वजनिक धन का उपयोग प्रभावपूर्ण तरीके और इच्छित उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।
आधारभूत मूल्य
राष्ट्र के प्रति लेखापरीक्षक के कर्तव्य को पूरा करते हुए, हम लोकहित में सत्य के प्रति समर्पित हैं।

