सुश्री तान्या अंबष्ठ
उप. निदेशक

 

सुश्री तान्या अंबष्ठ 2020 बैच की भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा की अधिकारी हैं। उन्होंने बीआईटी, मेसरा से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की है। उन्होंने सैपिएंट कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ एसोसिएट (टेक्नोलॉजी) के रूप में काम किया है। एआईआर 237 के साथ सिविल सेवाओं में चयन के बाद उन्होंने एलबीएसएनएए, मसूरी से अपना 95वां फाउंडेशन कोर्स और नेशनल एकेडमी ऑफ ऑडिट एंड अकाउंट्स से अपनी सेवा प्रशिक्षण पूरा किया।

इससे पहले, उन्होंने प्रधान महालेखाकार (ऑडिट-I), ओडिशा के कार्यालय में AMG-I, AMG-V और एडमिन का प्रभार संभाला, जहाँ उन्होंने शिक्षा, ग्रामीण विकास, श्रम और ईएसआई, खेल और ओडिशा सरकार के अन्य विभागों की लेखा परीक्षा की देखरेख की।

वर्तमान में, वह इस कार्यालय में गृह मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय की लेखा परीक्षा देख रही हैं।

Back to Top