
हृतुराज सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, आईए&एएस
श्री हृतुराज सिंह (आईए&एएस, 2019 बैच) ने दिनांक 21.11.2025 को प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा, रेलवे, मुंबई के कार्यालय में उप निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. की उपाधि प्राप्त की है।
इससे पूर्व, उन्होंने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के विभिन्न केंद्रीय लेखा परीक्षा कार्यालयों में उप निदेशक के रूप में कार्य किया है। उनके कार्य अनुभव में प्रशासनिक प्रभार संभालना तथा रक्षा लेखा परीक्षा से संबंधित कार्य शामिल हैं, जैसे आयुध निर्माणियों (Ordnance Factories) तथा रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (DPSUs) की लेखा परीक्षा।

श्रीमती नीना मोरे, डिप्टी डायरेक्टर, आईए&एएस
श्रीमती नीना एस. मोरे ने दिनांक 04.04.2025 को प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा, रेलवे, मुंबई के कार्यालय में उप निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में उनकी पदस्थापना शाखा कार्यालय, चर्चगेट, मुंबई में है।
वे भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईए&एएस) की वर्ष 2021 बैच की अधिकारी हैं।

श्री राजेन्द्रन नायर, डिप्टी डायरेक्टर, आईए&एएस
श्री राजेन्द्रन नायर, आईए&एएस ने दिनांक 24.01.2024 को प्रधान निदेशक लेखा परीक्षा, रेलवे, मुंबई के कार्यालय में उप निदेशक के पद का कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में उनकी पदस्थापना शाखा कार्यालय, अहमदाबाद में है।

